आईफोन सेल डेट: आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स और डुओ की कब शुरु होगी ब्रिक्री? एपल ने जारी की तारीख, जानते हैं आप?

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 10 Sep 2026 03:57 PM IST
सार

iPhone 18 Pro और Pro Max खरीदने का इंतजार अब खत्म होने वाला है, लेकिन एपल का पहला फोल्डेबल iPhone Duo अभी थोड़ा और इंतजार करवाएगा। Pro मॉडल की बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी और 18 सितंबर को बिक्री शुरू होगी, जबकि Duo अक्टूबर में बाजार में आएगा। जानिए सेल शुरू होने की पूरी टाइम लाइन।

विज्ञापन
iphone 18 pro pro max duo sale date pre order india september october 2026 details
जाने कब शुरू होगी आईफोन 18 प्रो सीरीज की बिक्री - फोटो : एपल

    विस्तार

    Apple ने 9 सितंबर 2026 को अपनी नई iPhone लाइनअप पेश कर दी है। इस बार कंपनी ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपने इतिहास का पहला फोल्डेबल iPhone Duo भी लॉन्च किया है। तीनों मॉडल को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है, लेकिन इनकी बिक्री एक साथ शुरू नहीं होगी। Apple ने हर मॉडल के लिए अलग प्री-ऑर्डर और सेल डेट तय की है।

    iPhone 18 Pro और Pro Max की सेल कब शुरू होगी?

    iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में प्री-ऑर्डर बुकिंग 12 सितंबर 2026 को शाम 5:30 बजे शुरू होगी। ग्राहक इन्हें Apple की वेबसाइट और अधिकृत बिक्री चैनल के जरिए बुक कर सकेंगे। दोनों स्मार्टफोन की बिक्री 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी। यानी प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहक आम बिक्री शुरू होने के साथ ही अपना फोन पा सकते हैं, हालांकि वास्तविक डिलीवरी समय स्टॉक और स्थान पर निर्भर कर सकता है।

    विज्ञापन

    भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये तय की गई है। दोनों मॉडल 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज विकल्पों में आते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पहली बार आया iPhone Duo, लेकिन इसकी बिक्री बाद में

    Apple ने इस बार सबसे बड़ा सरप्राइज अपने पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo के रूप में दिया है। यह फोन खुलने पर 7.6 इंच की बड़ी इनर स्क्रीन देता है, जबकि बंद होने पर इसमें 5.4 इंच का बाहरी डिस्प्ले मिलता है। Apple के मुताबिक इसमें नया फोल्डेबल डिजाइन, कस्टम हिंज और iOS 27 के लिए खास सॉफ्टवेयर अनुभव दिया गया है।

    iPhone Duo के लिए भारत में प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। इसकी बिक्री 23 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। यानी iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू होने के करीब पांच सप्ताह बाद ग्राहक फोल्डेबल iPhone खरीद सकेंगे।

    iPhone Duo की कीमत कितनी है?

    iPhone Duo की शुरुआती कीमत भारत में 2,99,900 रुपये रखी गई है। इसकी कीमत iPhone 18 Pro और Pro Max के मुकाबले काफी ज्यादा है। Apple इसे सिर्फ बड़े स्क्रीन वाले फोन के तौर पर नहीं, बल्कि एक नए फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर के रूप में पेश कर रहा है।

    तीनों फोन की सेल की तारीखें एक नजर में

    iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की प्री-ऑर्डर बुकिंग 12 सितंबर, शाम 5:30 बजे से शुरू होगी और दोनों की बिक्री 18 सितंबर से होगी। दूसरी ओर iPhone Duo की प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।

    यानी अगर आपका लक्ष्य नया Pro iPhone खरीदना है, तो आपको 12 सितंबर से ही बुकिंग के लिए तैयार रहना होगा। वहीं Apple का पहला फोल्डेबल iPhone खरीदने वालों को अक्टूबर तक इंतजार करना पड़ेगा। खास बात यह है कि इस बार कंपनी ने Pro मॉडल और फोल्डेबल Duo के बीच सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि लॉन्च टाइमलाइन में भी बड़ा अंतर रखा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें