अलर्ट: स्लो इंटरनेट के लिए रहें तैयार, समुद्र के अंदर फाइबर ऑप्टिक केबल में आई है खराबी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 27 Apr 2024 11:41 AM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि समुद्र के अंदर कई जगहों पर फाइबर ऑप्टिकल केबल डैमेज हुई हैं जिससे भारत, पाकिस्तान, सिंगापुर समेत एशिया के कई देशों में स्लो इंटरनेट की समस्या हो सकती है। इससे यूरोप के देश भी प्रभावित हो सकते हैं।

Internet Speed Down in Pakistan Damaged Sea Cables Linking Singapore to Pakistan and Europe Cause Disruption
SLOW INTERNET - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    कई बार स्लो इंटरनेट को लेकर हम काफी परेशान हो जाते हैं। स्लो इंटरनेट के कई कारण होते हैं। कई बार लोकल टावर की वजह से कनेक्टिविटी नहीं मिलती है तो कई बार फोन या लोकल केबल में खराबी के कारण स्लो इंटरनेट का सामना करना पड़ता है।

    पिछले कुछ दिनों से कई लोग स्लो इंटरनेट की शिकायत कर रहे हैं और भविष्य में भी यह समस्या बनी रहने की संभावना है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि समुद्र के अंदर जो फाइबर ऑप्टिकल केबल बिछाई गई हैं उनके टूटने की खबर आई है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि समुद्र के अंदर कई जगहों पर फाइबर ऑप्टिकल केबल डैमेज हुई हैं जिससे भारत, पाकिस्तान, सिंगापुर समेत एशिया के कई देशों में स्लो इंटरनेट की समस्या हो सकती है। इससे यूरोप के देश भी प्रभावित हो सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें