Instagram ने सबसे शानदार फीचर किया लॉन्च, एक बार में 6 फोटो कर सकेंगे शेयर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 20 Dec 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Instagram Launch Layout feature now users post 6 photos in story know about it
Instagram

    आज के समय में सभी लोग फोटो शेयर करने के लिए सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम (Instagram) का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ इंस्टाग्राम भी अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स पेश करता रहता हैं। अब इस कड़ी में सोशल मीडिया कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए ले-आउट (Layout) फीचर को लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स एक साथ छह तस्वीरें शेयर कर पाएंगे। कंपनी के सीईओ एडम मॉसरी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर इस नए फीचर की जानकारी साझा की है। तो आइए जानते हैं इंस्टाग्राम के लेटेस्ट फीचर के बारे में...

    इंस्टाग्राम के यूजर्स ले-आउट फीचर के जरिए एक बार में छह फोटोज को ग्रिड स्टोरी में शेयर कर पाएंगे। इसके साथ ही यूजर्स को इन तस्वीरों में फिल्टर इस्तेमाल करने का विकल्प भी मिलेगा। हालांकि, यूजर्स को इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए एप को अपडेट करना होगा।

    विज्ञापन

    इस्टांग्राम के लेटेस्ट फीचर का उपयोग करने के लिए यूजर्स को गैलेरी में से तस्वीरें चुननी होगी। इसके अलावा यूजर्स कैमरे के जरिए भी फोटो क्लिक कर सकते हैं। इससे पहले एक साथ छह फोटो शेयर करने के लिए यूजर्स को थर्ड पार्टी एप की जरूरत पड़ती थी। वहीं, कंपनी सभी यूजर्स के लिए जल्द ही ले-आउट फीचर को जल्द लॉन्च करेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने पहले कहा था कि नए यूजर्स को इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने के लिए उम्र का प्रमाण देना होगा। अगर यूजर की उम्र 13 साल से कम है, तो वह इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं बना सकेगा। कंपनी ने इस नियम को अमेरिकी कानून का पालन करने के लिए बनाया है। वहीं, इससे पहले हर उम्र के व्यक्ति इंस्टाग्राम यूज करते थे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें