Idea ने पेश किया Jio का तोड़, हर महीने मिलेगा 12 जीबी डाटा

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 21 Mar 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
Idea offers Up to 12GB Data for Postpaid Users
Idea 4G

    रिलायंस जियो को मात देने के लिए आइडिया ने दो नए प्लान पेश किए हैं जिसके तहत आइडिया के पोस्टपेड ग्राहकों को हर महीने 12 जीबी तक का 3जी/4जी डाटा फ्री मिलेगा, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोमिंग और मैसेज फ्री होगा। गैजेट 360 की रिपोर्ट के मुताबिक आइडिया ने दो अनलिमिटेड पोस्टपेड प्लान लॉन्च किए हैं। पहला प्लान 999 रुपये का है जिसमें ग्राहकों को 12GB डाटा मिलेगा और दूसरा प्लान 499 रुपये का है जिसके तहत ग्राहकों को 9GB डाटा मिलेगा। दोनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोमिंग और मैसेज फ्री होगा।

    999 रुपये का अल्टीमेट प्लान

    आइडिया वोडाफोन
    आइडिया वोडाफोन - फोटो : www.seobook.com

    इस प्लान में 4जी स्मार्टफोन यूजर को 8 जीबी डाटा मिलेगा, जबकि 3जी/2जी मोबाइल यूजर को 5 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा आइडिया “Acquisition Offer” के तहत ग्राहकों को 1 जीबी फ्री डाटा भी दे रही है। वहीं यदि ग्राहक नए 4जी मोबाइल में अपग्रेड करते हैं तो उन्हें 31 दिसंबर 2017 तक हर महीने अतिरिक्त 3 जीबी डाटा दिया मिलेगा। यानी 8 जीबी+1 जीबी+ 3 जीबी = 12 जीबी।

    विज्ञापन

    499 रुपये का अल्टीमेट प्लान

    आइडिया
    आइडिया

    इस प्लान में 4जी यूजर्स को 3 जीबी डाटा, 2जी/3जी यूजर्स को 1 जीबी अतिरिक्त डाटा और एक्वीजेशन ऑफर के तहत 1 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। 4जी मोबाइल में अपग्रेड करने पर 31 दिसबंर 2017 तक 3 जीबी डाटा फ्री डाटा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें