Idea का नया ऑफर, फ्री में रोज 1जीबी 4G डाटा

आज जियो की प्राइम मेंबरशिप लेने की अवधि खत्म हो रही है। ऐसे में दो कंपनियों ने जियो पर बड़ा हमला बोला है। पहले MTNL ने 319 रुपये में रोज 2 जीबी 3जी डाटा की घोषणा की और अब आइडिया ने फ्री में रोज 1 जीबी 4जी डाटा देने का ऐलान किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आइडिया ने जियो की टक्कर में नया ऑफर पेश किया है जिसका नाम ‘unparalleled offer’ है। इस ऑफर के तहत हर रोज 1 जीबी 4जी डाटा फ्री मिलेगा। इस प्लान के तहक 4जी हैंडसेट यूजर्स को 4जी डाटा और 3जी यूजर्स को 3जी डाटा मिलेगा।

आइडिया के उन सभी पोस्टपेड यूजर्स को यह प्लान फ्री में मिलेगा जिनका मंथली रेंटल 499 रुपये या इससे ज्यादा का है। इसके अलावा 349 रुपये से लेकर 499 तक के ग्राहकों को यह पैक 250 रुपये डिस्काउंट के साथ मिलेगा और 199 तक के रेंटल वाले ग्राहकों को इस प्लान के लिए 200 रुपये देने होंगे। यह प्लान नए ग्राहकों को सब्सक्रिप्शन लेने के अगले तीन महीनों तक ही मिलेगा। यह प्लान 30 अप्रैल तक बनने वाले नए ग्राहकों के लिए ही है।