Honor 20i जल्द होगा लॉन्च, 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा खास

Bani Kalra
टेक डेस्क, अमर उजालाBani Kalra
Wed, 17 Apr 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
honor 20i smartphone preview will launch on april 17, know specifications and features
Honor V20

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor अपना नया स्मार्टफोन 17 अप्रैल को लॉन्च करेगी। 20 सीरीज में कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन होगा। चीन में इस फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं, लेकिन अभी तक इस फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि चीन में Honor 20i के 64 जीबी वेरिएंट का 100 चीनी युआन यानी करीब 1,000 रुपये में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह फोन ग्रेडिएंट ब्लू, ग्रेडिएंट रेड और मैजिक नाइट ब्लैक कलर्स में मिलेंगा।

    जानकारी के अनुसार Honor 20i के तीन मॉडल में पेश किए जा सकते हैं। यह फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा इस फोन में 6.21 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 होगा। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 होगा। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में किरीन 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा। यह फोन एंड्रॉइड 9.0 बेस्ड EMUI 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा।

    विज्ञापन

    Honor 20i में फोटोग्राफी के लिए इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। जबकि इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका पहला सेंसर 24 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/1.8 है, वहीं, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर लगा है और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल-सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, वाई-फाई 802.11ac, माइक्रो यूएसबी 2.0 और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। भारत में यह कब लॉन्च होगा, इस बारे में ज्यादा जानकारी फिलहाल नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें