शाओमी के इन 26 स्मार्टफोन को मिलेगा MIUI 10 का अपडेट, देखें लिस्ट

शाओमी ने अपने नए एंड्रॉयड आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 10 का ऐलान 7 जून को नई दिल्ली में कर दिया है। एमआईयूआई 10 का बीटा वर्जन भी 1 जून से चीन में और भारत में अब जारी कर दिया गया है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर एमआईयूआई 10 का अपडेट किन-किन स्मार्टफोन को मिलेगा। आइए देखते हैं शाओमी के उन स्मार्टफोन की लिस्ट जिन्हें एमआईयूआई 10 का अपडेट मिलेगा। हालांकि बता दें कि अभी केवल बीटा वर्जन ही मिलेगा।
शाओमी एमआईयूआई 10 की खासियतें

MIUI 10 के यूजर इन्टरफेस में कंपनी ने कई सारे बदलाव किए हैं। MIUI 10 के अपडेट मिलने के बाद सिंगल रियर कैमरे के साथ भी बोकेह इफेक्ट (बैकग्राउंड ब्लर) के साथ आप फोटो क्लिक कर सकेंगे। इसके अलावा फ्रंट कैमरे में भी बोकेह इफेक्ट मिलेगा। इसके अलावा आपको किसी प्रकार के पेेमेंट के लिए पेमेंट ऐप खोलकर क्यू आर कोड स्कैन करने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। मान लीजिए आपको पेटीएम ऐप से पेमेंट करना है तो आप सीधे कैमरा ऑन करने पेमेंट कर सकेंगे। शाओमी एमआईयूआई 10 के खास फीचर्स के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
किन-किन स्मार्टफोन को मिलेगा एमआईयूआई 10 का अपडेट

जिन स्मार्टफोन को एमआईयूआई 10 का अपडेट मिलेगा उनमें एमआई मिक्स 2, एमआई 6, एमआई 5एस प्लस, एमआई 5, एमआई 4, एमआई 3, एमआई नोट 3, एमआई नोट 2, एमआई मैक्स 2, एमआई मैक्स, रेडमी नोट 5, रेडमी नोट 5 प्रो, रेडमी नोट 5ए, रेडमी नोट 5ए प्राइम, रेडमी नोट 3, रेडमी नोट 4, रेडमी नोट 4, रेडमी 4, रेडमी नोट 3, रेडमी 5, रेडमी 5ए, रेडमी 4ए, रेडमी 3एस, रेडमी वाय2, रेडमी वाय 1, रेडमी वाय 1 लाइट शामिल हैं, हालांकि बीटा टेस्टिंग के बाद कंपनी इसका कब अपडेट जारी करेगी इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा किस फोन को कब अपडेट मिलेगा इसके बारे में भी कंपनी ने अभी कुछ नहीं कहा है।