MIUI 10 के ये 5 फीचर्स बदल देंगे स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का तरीका, यहां जानें

प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
Sat, 09 Jun 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi launched MIUI 10, Know its 5 best features
Xiaomi MIUI 10 top features

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में गुरुवार को अपना नया बजट स्मार्टफोन रेडमी वाय2 पेश किया है जो कि पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी वाय1 का अपग्रेडेड वर्जन है। बता दें कि इस फोन को शाओमी ने चीन में रेडमी एस2 के नाम से लॉन्च किया था। भारत में रेडमी वाय2 के साथ कंपनी ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 10 को भी लॉन्च किया और साथ ही बताया कि एमआईयूआई 10 का अपडेट किन-किन फोन को मिलेगा। MIUI 10 के यूजर इन्टरफेस में कंपनी ने कई सारे बदलाव किए हैं। इसके अपडेट के बाद सिंगल रियर कैमरे के साथ भी बैकग्राउंड ब्लर इफेक्ट के साथ फोटो क्लिक किए जा सकेंगे। तो आइए जानते हैं MIUI 10 के कुछ खास फीचर्स के बारे में।

    Xiaomi MIUI 10 top features
    Xiaomi MIUI 10 top features

    प्रोट्रेट मोड

    MIUI 10 के अपडेट मिलने के बाद सिंगल रियर कैमरे के साथ भी बोकेह इफेक्ट (बैकग्राउंड ब्लर) के साथ आप फोटो क्लिक कर सकेंगे। इसके अलावा फ्रंट कैमरे में भी बोकेह इफेक्ट मिलेगा।

    Xiaomi MIUI 10 top features
    Xiaomi MIUI 10 top features

    मैसेज में सिंगल टैप से ऐप ओपन करें

    MIUI 10 में एक खास फीचर है जिसकी मदद से आपके फोन की काफी स्टोरेज बच जाएगी। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि आपको ICICI बैंक का कोई मैसेज आता है तो आप मैसेज के रिप्लाई के बगल में एक बटन मिलेगा जिस पर क्लिक करके आप फोन में आईसीआईसीआई ऐप ना होने के बावजूद ऐप का मजा ले सकेंगे। यह फीचर अलग-अलग ऐप के लिए अलग-अलग होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें