अलर्ट: टेलीग्राम पर नौकरी ढूंढना पड़ा भारी, लगी 25 लाख की चपत, ठगी के इस तरीके से रहें सतर्क

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 23 Jun 2023 06:05 PM IST
सार

युवक ने अपनी पुलिस शिकायत में कहा, "10,000 रुपये का निवेश करने और उसके बाद 30 लिंक पर पांच सितारा रेटिंग देने के लिए कहा गया था।"

विज्ञापन
Gurugram man loses Rs 25 lakh after trying to get a job through Telegram Beware of this way of cheating
Cyber fraud - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    पिछले एक महीने में ही साइबर ठगी के काफी मामले सामने आ गए हैं। हाल ही में दिल्ली में एक महिला डॉक्टर को 4.47 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया था। अब एक के बाद एक नए साइबर फ्रॉड के मामले सामने आ रहे हैं। स्कैमर्स या ठग व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे सोशल मैसेजिंग एप के माध्यम से निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं। अब पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर गुरुग्राम के युवक से 25 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया है। बता दें कि युवक को टेलीग्राम चैनल के माध्यम से जॉब का ऑफर आया था।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम के सेक्टर 57 में रहने वाले सुब्रत घोष नाम के शख्स को टेलीग्राम एप पर नौकरी का ऑफर मिला था। जब उन्होंने ऑफर में रुचि दिखाई, तो उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया जिसने उन्हें झूठे वादों का लालच दिया। उस व्यक्ति ने पीड़ित से कहा कि उसे हर दिन 'कार्य' मिलेंगे और उसे बस उन लिंक को पांच सितारा रेटिंग देनी होगी जो उसे भेजे जाएंगे।

    विज्ञापन

    युवक ने बताया कि फोन करने वाले ने कहा कि हर दिन उसे कुछ टास्क दिए जाएंगे जिसमें फाइव-स्टार रेटिंग देनी होगी, जिसके बदले मुझे पैसे मिलेंगे। कुछ प्रीपेड टास्क भी दिए जाएंगे जिनमें निवेश करना फायदेमंद रहेगा। युवक ने अपनी पुलिस शिकायत में कहा, "10,000 रुपये का निवेश करने और उसके बाद 30 लिंक पर पांच सितारा रेटिंग देने के लिए कहा गया था।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें