Tech Tips: ड्राइविंग के लिए करते हैं Google Map का इस्तेमाल, तो जान लें ये कमाल के 5 फीचर्स, बच जाएंगे पैसे

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 23 Jun 2023 08:31 PM IST
सार

इस खबर में हम आपको गूगल मैप के सबसे काम के 5 फीचर्स बताने वाले हैं, जो आपके ड्राइविंग एक्सपीरियंस को मजेदार बनाने के साथ आपके पैसे भी बचा सकते हैं।

विज्ञापन
Google Map Tips: Top 5 Most Interesting Features of Google Map Know How to Use
Google Map - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    रोजमर्रा की यात्रा के लिए हो या कभी-कभार लॉग ट्रिप के लिए हो, ड्राइविंग निश्चित रूप से एक सुखद अनुभव है। हालांकि, सड़कों पर वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ने से ट्रैफिक जाम की समस्या भी झेलनी पड़ती है। ऐसे में ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नेविगेशन सिस्टम बहुत काम की चीज है। इसके लिए कई बार हम गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं। यदि आप भी ड्राइविंग के समय गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस खबर में हम आपको गूगल मैप के सबसे काम के 5 फीचर्स बताने वाले हैं, जो आपके ड्राइविंग एक्सपीरियंस को मजेदार बनाने के साथ आपके पैसे भी बचा सकते हैं। चलिए जानते हैं।

    यात्रियों के बीच सबसे बड़ी चिंताओं में से एक नेटवर्क का गायब होना, जिसके बिना नेविगेशन एप्स बंद हो जाते हैं। यात्रा शुरू करने से पहले इसका ऑफलाइन मैप डाउनलोड करना हमेशा फायदेमंद होता है। Google मैप पर भी यूजर्स को विशिष्ट शहरों के मैप डाउनलोड करने की सुविधा मिलती है। आप यात्रा से पहले ऑफलाइन मैप डाउनलोड कर सकते हैं और बाद में जरूरत नहीं होने पर इसे हटा भी सकते हैं।

    विज्ञापन

    वाहन और ट्रैफिक की स्थिति के आधार पर गूगल मैप अपने आप आपके लिए बेस्ट रूट्स तय करता है। ध्यान रखें कि गूगल मैप पर बेस्ट रूट तय करने के लिए अपनी यात्रा शुरू करने से पहले उपयुक्त सिंबल (बाइक या कार) को सिलेक्ट करें, क्योंकि यह चयनित वाहन के प्रकार के आधार पर सबसे फास्ट उपलब्ध रूट्स दिखाएगा। Google मैप पैदल चलने के लिए दिशा-निर्देश भी सुझाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें