जरूरी खबर: एक दिसंबर से अपने आप डिलीट होने लगेंगे ऐसे Gmail अकाउंट, आज ही कर लें यह काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 30 Nov 2023 03:26 PM IST
सार

गूगल भी अपने लाखों जीमेल अकाउंट को बंद करने जा रहा है। पिछले दो महीने से गूगल अपने यूजर्स को अकाउंट डिलेशन को लेकर नोटिफिकेशन भेज रहा है। यदि आप भी इस लिस्ट में हैं तो आपका भी गूगल और जीमेल अकाउंट किसी भी वक्त डिलीट हो सकता है, हालांकि आप अपने अकाउंट को डिलीट होने से बचा सकते हैं। आइए इसका तरीका जानते हैं...

विज्ञापन
Google Will Delete Millions Of Gmail Accounts from december know what to do
gmail - फोटो : iStock

    विस्तार

    कल यानी एक दिसंबर से देश में कई तरह के बदलाव होने जा रहे हैं। टेक कंपनियां भी कई सारे बदलाव करने वाली हैं। इस लिस्ट में गूगल भी शामिल है। गूगल भी अपने लाखों जीमेल अकाउंट को बंद करने जा रहा है। पिछले दो महीने से गूगल अपने यूजर्स को अकाउंट डिलेशन को लेकर नोटिफिकेशन भेज रहा है। यदि आप भी इस लिस्ट में हैं तो आपका भी गूगल और जीमेल अकाउंट किसी भी वक्त डिलीट हो सकता है, हालांकि आप अपने अकाउंट को डिलीट होने से बचा सकते हैं। आइए इसका तरीका जानते हैं...

    गूगल ने कहा है कि उन सभी Gmail अकाउंट को डिलीट किया जाएगा जो दो साल से एक्टिव नहीं हैं, हालांकि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है जो रेगुलर जीमेल, डॉक्स, कैलेंडर और फोटोज जैसे एप्स का इस्तेमाल करते हैं। गूगल ने इसके लिए नई पॉलिसी बनाई है। गूगल के मुताबिक जिन अकाउंट का इस्तेमाल नहीं हो रहा है, उनपर साइबर अटैक की संभावना सबसे ज्यादा है।

    विज्ञापन

    यदि आप चाहते हैं कि आपका अकाउंट डिलीट ना हो तो तुरंत अपने अकाउंट में लॉगिन करें। यदि आप पासवर्ड भूल गए हैं तो उसे रीसेट करें। इसके अलावा सिक्योरिटी चेक करें और टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन आदि को ऑन करें। एक बात आपको बता दें कि गूगल के इस फैसले से सिर्फ पर्सनल गूगल अकाउंट ही प्रभावित होंगे, ना कि स्कूल, ऑर्गेनाइजेशन और बिजनेस अकाउंट।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें