Google का बड़ा एलान: एक झटके में डिलीट होंगे करोड़ों जीमेल अकाउंट, दिसंबर से होगी शुरुआत
गूगल के इस फैसले से Gmail, Docs, Drive, Meet और Calendar के अलावा YouTube और Google Photos का भी एक्सेस खत्म हो जाएगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि गूगल के इस फैसले से सिर्फ पर्सनल गूगल अकाउंट ही प्रभावित होंगे, ना कि स्कूल, ऑर्गेनाइजेशन और बिजनेस अकाउंट।

विस्तार
गूगल ने एक बड़ा एलान किया है। गूगल ने कहा है कि वे उन सभी गूगल अकाउंट्स को बंद करने जा रहा है जो दो वर्षों से एक्टिव नहीं हैं। गूगल के मुताबिक उसने यह फैसला सिक्योरिटी को लेकर लिया है। गूगल के मुताबिक जिन अकाउंट में दो साल में एक बार भी लॉगिन नहीं किया गया है, उन्हें डिलीट किया जाएगा। इसकी शुरुआत दिसंबर 2023 से होगी।
गूगल के इस फैसले से Gmail, Docs, Drive, Meet और Calendar के अलावा YouTube और Google Photos का भी एक्सेस खत्म हो जाएगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि गूगल के इस फैसले से सिर्फ पर्सनल गूगल अकाउंट ही प्रभावित होंगे, ना कि स्कूल, ऑर्गेनाइजेशन और बिजनेस अकाउंट।
गूगल ने 2020 में कहा था कि वह इनएक्टिव अकाउंट के कंटेंट को हटाने जा रहा है, लेकिन यह नहीं कहा था कि अकाउंट को भी डिलीट किया जाएगा। अकाउंट को डिलीट करने से पहले गूगल ऐसे यूजर्स को कई सारे नोटिफिकेशन भेज रहा है और रिकवरी के लिए कह रहा है। पिछले सप्ताह एलन मस्क ने भी कहा था कि कई वर्षों से इस्तेमाल ना हो रहे ट्विटर अकाउंट को डिलीट किया जाएगा और अर्काइव में डाला जाएगा।