गूगल ला रहा नया चैटबॉट Med-PaLM 2, मेडिकल एक्सपर्ट की तरह देगा सवालों के जवाब
PaLM 2 वैसे गूगल बार्ड सपोर्ट वाला एक लैंग्वेज मॉडल है, लेकिन भविष्य में यह लोगों के लिए काफी मददगार साबित होने वाला है। गूगल का मानना है कि Med-PaLM 2 किसी डॉक्टर की तरह बीमारियों को लेकर लोगों को सलाह दे सकता है।

विस्तार
सामान्य जानकारी के लिए तो मार्केट में बहुत सारे एआई चैटबॉट हैं लेकिन अब एक्सपर्ट एआई चैटबॉट भी जल्द आने वाले हैं। ये चैटबॉट किसी विष्य में एक्सपर्ट होंगे। खबर है कि Google एक ऐसे एआई चैटबॉट पर काम कर रहा है जो कि मेडिकल से जुड़े सभी तरह के सवालों के जवाब किसी एक्सपर्ट की तरह देगा।
अंग्रेजी टेक वेबसाइट दवर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल का नया एआई चैटबॉट Med-PaLM 2 जल्द लॉन्च होगा। Med-PaLM 2 की टेस्टिंग अमेरिका के Mayo Clinic में अप्रैल 2023 से हो रही है।
PaLM 2 वैसे गूगल बार्ड सपोर्ट वाला एक लैंग्वेज मॉडल है, लेकिन भविष्य में यह लोगों के लिए काफी मददगार साबित होने वाला है। गूगल का मानना है कि Med-PaLM 2 किसी डॉक्टर की तरह बीमारियों को लेकर लोगों को सलाह दे सकता है।
गूगल के मुताबिक मेडिकल से जुड़े सवालों के जवाब Med-PaLM 2, Bard, Bing और ChatGPT के मुकाबले बेहतर तरीसे के देगा। इसे मेडिकल एक्सपर्ट की देखरेख में तैयार किया जा रहा है।
गूगल का कहना है कि Med-PaLM 2 के साथ यूजर्स का उसके डाटा पर पूरा कंट्रोल होगा। यह डाटा पूरी तरह से एन्क्रिप्टेड होगा और डाटा तक गूगल की भी पहुंच नहीं होगी, हालांकि कुछ दिन पहले ही गूगल ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट की है जिसके मुताबिक वह यूजर्स के डाटा का इस्तेमाल एआई की ट्रेनिंग के लिए करेगा।
- Jio ने लॉन्च किए दो नए सस्ते प्री-पेड प्लान, शुरुआती कीमत 19 रुपये, जानें फायदे
- कार्रवाई: Apple ने अपने स्टोर से हटाए ये चार एप, लोन देने के बाद कर रहे थे ब्लैकमेल
- Amazon Prime Day: 15 जुलाई से शुरू हो रही मेगा सेल, ये हैं स्मार्टफोन पर मिलने वाले टॉप-10 ऑफर्स
- AI vs Human: एआई रोबोट्स बोले- हम दुनिया को इंसानों से बेहतर चला सकते हैं, हम सीमाओं में विश्वास नहीं करते