Jio ने लॉन्च किए दो नए सस्ते प्री-पेड प्लान, शुरुआती कीमत 19 रुपये, जानें फायदे
जियो का 29 रुपये वाला प्री-पेड प्लान कुल 2.5GB डाटा के साथ आता है। इस प्लान की भी अपनी कोई वैधता नहीं है यानी इसकी वैधता भी होगी जो आपके मौजूदा प्लान की है। यह भी एक डाटा प्लान है। जियो के पास एक 25 रुपये का भी डाटा प्लान है जिसमें 2GB डाटा मिलता है।

विस्तार
यदि आप भी रिलायंस Jio के ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Jio ने एक साथ दो नए और सस्ते प्लान पेश किए हैं। जियो के इन प्लान की कीमत 19 रुपये और 29 रुपये है। Jio के ये प्लान उनलोगों के लिए हैं जिन्हें अधिक डाटा की जरूरत है। आइए जानते हैं Jio के इन दोनों प्लान के फायदे...
सबसे पहले Jio के इस 19 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें कुल 1.5GB डाटा मिलता है। इस डाटा प्लान की वैधता आपके मौजूदा प्लान वाली ही होगी। यह प्लान आपातस्थिति के लिए है। यदि आपके मौजूदा प्लान का डाटा खत्म हो जाता है तो यह रिचार्ज आप करा सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो यह एक डाटा प्लान है।
जियो का 29 रुपये वाला प्री-पेड प्लान कुल 2.5GB डाटा के साथ आता है। इस प्लान की भी अपनी कोई वैधता नहीं है यानी इसकी वैधता भी होगी जो आपके मौजूदा प्लान की है। यह भी एक डाटा प्लान है। जियो के पास एक 25 रुपये का भी डाटा प्लान है जिसमें 2GB डाटा मिलता है।
- कार्रवाई: Apple ने अपने स्टोर से हटाए ये चार एप, लोन देने के बाद कर रहे थे ब्लैकमेल
- Amazon Prime Day: 15 जुलाई से शुरू हो रही मेगा सेल, ये हैं स्मार्टफोन पर मिलने वाले टॉप-10 ऑफर्स
- AI vs Human: एआई रोबोट्स बोले- हम दुनिया को इंसानों से बेहतर चला सकते हैं, हम सीमाओं में विश्वास नहीं करते
- Threads अकाउंट को अस्थायी रूप से कैसे करें डीएक्टिवेट