काम का फीचर: अंग्रेजी है कमजोर तो गूगल करेगा मदद, देगा तीन मिनट का टास्क
गूगल जल्द ही भारत, इंडोनेशिया, अर्जेंटीना, कोलंबिया, मेक्सिको और वेनेजुएला में पर्सनलाइज्ड फीडबैक फीचर लॉन्च करने जा रहा है। यह फीचर उन यूजर्स को अंग्रेजी सीखने में मदद करेगा जिनकी अंग्रेजी में हाथ तंग है।

विस्तार
यदि आपकी भी अंग्रेजी कमजोर है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। गूगल जल्द ही भारत, इंडोनेशिया, अर्जेंटीना, कोलंबिया, मेक्सिको और वेनेजुएला में पर्सनलाइज्ड फीडबैक फीचर लॉन्च करने जा रहा है। यह फीचर उन यूजर्स को अंग्रेजी सीखने में मदद करेगा जिनकी अंग्रेजी में हाथ तंग है।
गूगल ने इसके लिए कई शिक्षकों, ईएसएल/ईएफएल शैक्षणिक विशेषज्ञों के साथ साझेदारी की है। सभी के साथ मिलकर गूगल ने एक इंग्लिश स्पीकिंग प्रैक्टिस एक्सपीरियंस तैयार किया है। इसके तहत जब कोई यूजर्स गूगल पर बार-बार अनुवाद करने जाएगा या कोई शब्द का मतलब खोजेगा तो उसे एक पॉप अप दिखेगा जो आपको अंग्रेजी सीखने के लिए कहेगा।

इस पॉप अप के जरिए गूगल यूजर को एक प्रेक्टिस सेशन का ऑप्शन देगा जिस पर क्लिक करने के बाद 4-5 स्लाइड का एक ट्यूटोरियल पेज खुलेगा। यहां गूगल आपसे कई सवाल पूछेगा जिसका जवाब आपको देना होगा। गूगल आपके जवाब के आधार पर 3 से 4 दूसरे सेंटेंस भी दिखाएगा और बताएगा कि किस तरह आप अलग-अलग तरीके से कोई बात कह सकते हैं।
आपके जवाब और प्रैक्टिस के बाद कंपनी ग्रामर से जुड़ा फीडबैक भी देगी जो आपको ये बताएगा कि आपके वाक्य में क्या गलती है और इसका सही वाक्य क्या है। गूगल पर हर रोज अंग्रेजी की प्रैक्टिस के लिए गूगल अकाउंट से साइन इन करना होगा।
- Tech Tips: सर्विस सेंटर पर फोन देने से पहले खुद ये पांच बातें ना भूलें, नहीं तो लेने के देने पड़ जाएंगे
- जरूरी बात: आपका फोन असली है या चोरी किया हुआ, पांच सेकेंड में ऐसे पता करें
- काम की बात: चोरी हो गया या खो गया है आधार कार्ड तो ऐसे करें लॉक, नहीं होगा गलत इस्तेमाल
- ऐसा भी होता है: भारत सरकार के पांच स्पेशल एप, iPhone वाले नहीं कर सकते इस्तेमाल