अब गूगल बताएगा कहां है सार्वजनिक शौचालय, यह है सर्च करने का तरीका

गूगल ने अपने मैप्स एप में सार्वजनिक शौचालय सर्च करने का फीचर दे दिया है। गूगल मैप्स में देश के 2,300 से अधिक शहरों में 57,000 से अधिक सार्वजनिक शौचालयों को लिस्ट किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए गूगल मैप्स के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक अनल घोष ने कहा कि गूगल मैप्स का उद्देश्य हमेशा से लोगों की मदद करने का रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि सार्वजनिक स्वच्छता के बारे में लोगों को जानकारी देना सामाजिक कल्याण का एक अहम काम है। गूगल ने गूगल मैप्स में इस फीचर को स्वच्छ भारत अभियान के तहत किया है। गूगल मैप्स में सभी सार्वजनिक शौचालयों को लिस्ट कर दिया गया है।
यूजर्स को गूगल मैप्स में जाकर Public Toilet Near Me टाइप करना होगा। मैप्स के अलावा यूजर्स गूगल असिस्टेंट से भी पब्लिक शौचालय के बारे में पूछ सकते हैं और गूगल पर भी सर्च कर सकते हैं। गूगल के इस कदम से लोगों को सार्वजनिक शौचालय खोजने में आसानी होगी और खुले में शौच से मुक्ति मिलेगी।
- Vivo V17 Pro Review: 30 हजार रुपये की रेंज में एक शानदार कैमरे वाला स्मार्टफोन
- गूगल प्ले-स्टोर पर मिले 172 वायरस वाले एप्स, 33.5 करोड़ लोगों ने किए डाउनलोड
- साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए एकजुट हुईं ये सात कंपनियां, गूगल से भी लेंगी मदद
- सरकार ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए लॉन्च किया खास एप, 60 दिनों के भीतर होगी सुनवाई