गूगल प्ले-स्टोर पर मिले 172 वायरस वाले एप्स, 33.5 करोड़ लोगों ने किए डाउनलोड

गूगल प्ले-स्टोर पर एक बार फिर से वायरस वाले एप्स की जानकारी मिली है। शोधकर्ताओं ने 172 ऐसे एंड्रॉयड एप्स की लिस्ट जारी की है जिनमें एडवेयर (फर्जी विज्ञापन वाले कोड) मिले हैं। इन एप्स को 335 मिलियन यानी करीब 33.5 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है।
ESET मैलवेयर रिसर्चर लुकास स्टेफैंको के मुताबिक गूगल प्ले-स्टोर पर सब्सक्रिप्शन वाले मैलेवेयर (वायरस) मिले हैं जिनमें स्पैम, हिडन एड और एसएमएस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सॉफ्टवेयर शामिल हैं। बता दें कि इसी साल जुलाई में गूगल ने 205 खतरनाक एप्स को प्ले-स्टोर से हटाया था जिन्हें 3.2 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया था। हालांकि इन 172 एप्स में मैलवेयर होने की रिपोर्ट सामने आने के बाद गूगल ने कोई बयान नहीं दिया है और ना ही इन एप्स को प्ले-स्टोर से डिलीट करने की कोई जानकारी दी है।

Credit: Lukas Stefanko / Twitter
गौरतलब है कि इससे पहले बीते सितंबर में ही गूगल ने अपने प्ले-स्टोर से 25 एंड्रॉयड एप को डिलीट किया है। गूगल ने जिन 25 एप्स को स्टोर से हटाया है इन सभी एप्स मेंएडवेयर (Adware) था। बता दें कि एडवेयर यूजर्स के फोन में फालतू के विज्ञापन दिखाता है और निजी जानकारी भी चुराता है।
गूगल प्ले-स्टोर से इन एप्स को हटाने की जानकारी Symantec ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक ये एप्स यूजर्स को फर्जी और गैर-कानूनी विज्ञापन दिखाकर पैसे कमाते थे। इन एप्स को 2.1 मिलियन यानी करीब 21 लाख बार डाउनलोड किया गया है, हालांकि इन एप्स को अब प्ले-स्टोर से डिलीट कर दिया गया है।
- साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए एकजुट हुईं ये सात कंपनियां, गूगल से भी लेंगी मदद
- सरकार ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए लॉन्च किया खास एप, 60 दिनों के भीतर होगी सुनवाई
- Amazon Flipkart Sale : 8,000 से कम में खरीदें ये स्मार्टफोन, डुअल कैमरे के साथ मिलेगी बड़ी बैटरी
- अब कॉल आने पर सिर्फ 25 सेकेंड तक बजेगी मोबाइल की घंटी, Airtel और Vodafone ने समय किया कम