Google Veo: आखिरकार यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ गूगल का AI वीडियो टूल, सिर्फ ये लोग कर सकते हैं इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 04 Dec 2024 12:49 PM IST
सार

गूगल ने अपनी दो नई जनरेटिव एआई मॉडल्स Veo और Imagen 3 को बिजनेस के लिए उपलब्ध कराने की घोषणा की है। ये मॉडल गूगल के क्लाउड प्लेटफॉर्म Vertex AI के माध्यम से उपलब्ध होंगे, जो बिजनेस या एंटरप्राइजेज के लिए एआई डिवाइस का एक पूरा सूट प्रदान करता है।

विज्ञापन
Google makes Veo its first video generative AI model, available for businesses
Google Veo - फोटो : deepmind

    विस्तार

    Google ने आखिरकार अपने एआई वीडियो टूल Veo को इस्तेमाल के लिए उपलब्ध करा दिया है। Google Veo एक एआई वीडियो टूल है जिसकी मदद से टेक्स्ट के जरिए वीडियो बनाए जा सकते हैं। Google Veo को फिलहाल सभी के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ बिजनेस यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।

    गूगल ने अपनी दो नई जनरेटिव एआई मॉडल्स Veo और Imagen 3 को बिजनेस के लिए उपलब्ध कराने की घोषणा की है। ये मॉडल गूगल के क्लाउड प्लेटफॉर्म Vertex AI के माध्यम से उपलब्ध होंगे, जो बिजनेस या एंटरप्राइजेज के लिए एआई डिवाइस का एक पूरा सूट प्रदान करता है।

    विज्ञापन

    Veo, जिसे गूगल डीपमाइंड ने विकसित किया है, एक इमेज-टू-वीडियो मॉडल है जो हाई क्वालिटी और हाई-डेफिनिशन वीडियो बनाने में सक्षम है। यह मॉडल वास्तविक दिखने वाले लोगों और जानवरों के वीडियो भी बना सकता है। यूजर्स Veo पर वीडियो बनाने के लिए या तो किसी इमेज के साथ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट अपलोड कर सकते हैं या केवल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट का उपयोग कर सकते हैं। यह मॉडल Vertex AI पर प्राइवेट प्रीव्यू में उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें