Google Assistant अब बच्चों को कहानियां पढ़कर सुनाएगा

Bani Kalra
टेक डेस्क, अमर उजालाBani Kalra
Sun, 28 Apr 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
Google Assistant to now read stories on phones
Google Assistant

    बच्चों को सोने से पहले कहानियां सुनना काफी पसंद होता है वेरना बिना उनको सुलाना काफी मुश्किल सा हो जाता है। ऐसे में पैरंट्स के लिए गूगल असिस्टेंट का नया फीचर काफी काम का है। अगर आप अपने बच्चों को कहानियां सुना नहीं पता तो ये काम अब गूगल असिस्टेंट करेगा। आइये जानते हैं...

    Google ने अपनी Assistant सर्विस में बेडटाइम स्टोरीज की सुविधा उपलब्ध कराई है। आपको अपने एंड्राइड या iOS डिवाइस में बस इतना बोलना है 'Hey Google, tell me a story' और उसके बाद असिस्टेंट कहानियां सुनाने लगेगा। असिस्टेंट पंचतंत्र और बाकी कहानियां भी बच्चों को पढ़कर सुना देगा। फिलहाल गूगल असिस्टेंट केवल इंग्लिश में कहानियां सुनाएगा।

    विज्ञापन

    गूगल ने असिस्टेंट में 'Tell me a story' फीचर को चार देशों में लॉन्च किया है जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और यूनाइटेड स्टेट्स शामिल हैं। गूगल असिस्टेंट के प्रोडेक्ट मैनेजर एरिक लिउ ने एक ब्लॉग पोस्ट लिखकर बताया कि बेहतरीन कहानियां सुनने के लिए यूजर्स के एंड्रॉयड और iOS डिवाइस में Google Play Books का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल होना चाहिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें