Realme 3 Pro का 6 जीबी रैम वेरियंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत व खासियत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 27 Apr 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
Realme 3 Pro 6GB RAM Variant launched in India, Know price, features and offers
Realme 3 Pro

    बहुत ही कम समय में भारत में अपनी मजबूत पकड़ बनाने वाली कंपनी रियलमी ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Realme 3 Pro का नया वेरियंट 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया है। इससे पहले रियलमी 3 प्रो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में ही था। रियलमी 3 प्रो की पहली सेल 29 अप्रैल को फ्लिपकार्ट और रियलमी की साइट से होगी।

    Realme 3 Pro
    Realme 3 Pro

    रियलमी 3 प्रो की कीमत

    रियलमी 3 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी वाले मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन कार्बन ग्रे, नाइट्रो ब्लू और लाइटेनिंग पर्पल कलर वेरियंट में मिलेगा।

    Realme 3 Pro
    Realme 3 Pro

    रियलमी 3 प्रो की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलरओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगी। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलेगा जिसकी स्पीड 2.2GHz है। फोन में ग्राफिक्स एड्रेनो 616 जीपीयू मिलेगा। इस फोन में 4 जीबी व 6 जीबी रैम और 64 जीबी व 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें