अब व्हाट्सएप और टेलीग्राम के मैसेज पढ़कर भी सुनाएगा गूगल असिस्टेंट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 07 Aug 2019 03:03 PM IST
Google Assistant now read messages from WhatsApp telegram
google assistant - फोटो : google

    गूगल ने अपने वर्चुअल असिस्टेंट गूगल असिस्टेंट को लेकर नया एलान किया है। गूगल असिस्टेंट अब व्हाट्सएप और टेलीग्राम के मैसेज भी आपको पढ़कर सुनाएगा। इसके लिए आपको सिर्फ एक कमांड देना होगा। बता दें कि गूगल असिस्टेंट अभी तक मोबाइल फोन पर आए मैसेज और हैंगआउट मैसेज को ही पढ़कर सुनाता था।

    गूगल असिस्टेंट के नए अपडेट के बाद यूजर बोलकर मैसेज का रिप्लाई भी कर पाएंगे। बड़ी बात यह है कि आपके सिर्फ कहने भर से गूगल असिस्टेंट किसी का नंबर ब्लॉक भी कर देगा।

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News APP अपने मोबाइल पर।

    व्हाट्सएप और टेलीग्राम के मैसेज पढ़ने के अलावा गूगल असिस्टेंट यह भी बताएगा कि मैसेज के साथ फोटो, वीडियो या कोई फाइल अटैच है या नहीं, हालांकि गूगल असिस्टेंट फोटो, वीडियो और फाइल को ना ही ओपन करेगा और ना ही डाउनलोड।

    वैसे यूजर चाहे तो गूगल असिस्टेंट को 'रीड माय मैसेज' वॉयस कमांड देकर मैसेज पढ़वा सकता है। गूगल असिस्टेंट का यह फीचर उनलोगों के लिए बहुत फायदे का साबित होगा जो अक्सर ड्राइविंग करते हैं। गूगल का यह फीचर अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में काम करेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें