Bhim एप यूजर्स के लिए खुशखबरी, एक साथ जोड़ सकेंगे कई बैंक खाते

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 07 Aug 2019 01:03 PM IST
Bhim App new update bring multiple banks Accounts feature Available From October
BHIM APP

    मोदी सरकार जल्द ही यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) आधारत भीम एप का नया वर्जन रिलीज करने वाली है। इसी साल अक्टूबर में भीम एप का अपडेट वर्जन लॉन्च होगा। नए अपडेट के बाद भीम एप में यूजर्स को एक साथ कई बैंक खातों को लिंक करने का विकल्प मिलेगा।

    नए अपडेट को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय का मानना है कि भीम एप निजी पेमेंट एप की तुलना में बेहतर होगा। बता दें कि भीम एप के जरिए लोग खूब पेमेंट कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसी साल केवल जून में भीम से 6,202 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन हुए हैं। मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक कई कारोबारियों को भी भीम एप से जोड़ा जा रहा है ताकि भुगतान ज्यादा-से-ज्यादा होगा।

    गौरतलब है कि पिछले महीने ही एक रिपोर्ट आई थी जिसमें दावा किया गया था कि नए वर्जन में यूपीआई की मदद से कोई भी व्यक्ति 2 लाख रुपये तक का पेमेंट कर सकेगा। इसके साथ ही ओवरड्राफ्ट वाले खातों से भी किसी को भुगतान किया जा सकेगा।

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News APP अपने मोबाइल पर।

    अभी फिलहाल केवल उन खातों से भुगतान की सुविधा मिलती है, जिनमें पैसा होता है। वहीं दुकानदारों को भी अपने ग्राहकों के खातों में पैसा सिक्युरिटी के तौर पर ब्लॉक करने की सुविधा मिलेगी। वो इसको बाद की तारीख में निकाल सकेंगे।

    आसानी होगी फ्लाइट, होटल की बुकिंग

    वहीं यूपीआई ऐप धारक आसानी से फ्लाइट टिकट व होटल की बुकिंग भी कर सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रस्ताव दिया है कि ई-वॉलेट से भी भुगतान शुरू हो, लेकिन फिलहाल केवल बैंक खातों से ऐसा होता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें