Happy Birthday Google: 25 साल का हुआ Google, जन्मदिन पर जानें सात अनसुने फैक्ट्स
आज पूरी दुनिया में गूगल के बड़े-बड़े और आलिशान दफ्तर हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसकी शुरुआत एक किराए के गैराज से हुई थी। 25वें जन्मदिन पर आज हम आपको गूगल के सात अनसुने फैक्ट बताएंगे....

विस्तार
गूगल आज 25 साल का हो चुका है। गूगल के 25वें बर्थडे का सेलिब्रेशन गूगल होमपेज पर भी नजर आ रहा है। गूगल ने हर साल की तरह इस बार भी अपने जन्मदिन पर खास डूडल बनाया है जिसे होमपेज पर देखा जा सकता है। आज पूरी दुनिया में गूगल के बड़े-बड़े और आलिशान दफ्तर हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसकी शुरुआत एक किराए के गैराज से हुई थी। 25वें जन्मदिन पर आज हम आपको गूगल के सात अनसुने फैक्ट बताएंगे....
गूगल के अनसुने फैक्ट्स
- गूगल पर हर रोज 150 भाषाओं में अरबों सर्च होते हैं और ये सर्च डाटा आपको 20 से अधिक डाटा सेंटर से मिले हैं।
- आप भले ही यकीन ना करें लेकिन लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन की जो पहली मीटिंग हुई थी उस मीटिंग में किसी भी बात को लेकर सहमति नहीं बनी थी और आपको तो पता ही होगा कि यही दोनों गूगल के को-फाउंडर हैं।
- गूगल का पहला नाम Backrub था, क्योंकि गूगल पहले वेब लिंक्स पर ही निर्भर था। बाद में 27 सितंबर 1998 को, Google Inc. का आधिकारिक तौर पर जन्म हुआ।
- गूगल का नाम पहले Googol रखा जाना था जो कि गणित का एक टर्म है। गणित में सौ जीरो को एक साथ लिखने के लिए इसी टर्म का इस्तेमाल किया जाता है।
- Google.com का रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर 1997 को हुआ था लेकिन एक साल तक इस नाम से कोई वेबसाइट लॉन्च नहीं हुई थी।
- 27 सितंबर 1998 में किराए के एक गैराज में Google Inc नाम की कंपनी का आधिकारिक जन्म हुआ और इसी गैराज को गूगल का पहला ऑफिस बनाया गया।
- 2006 में Google शब्द को शब्दकोश में क्रिया के रूप में शामिल किया। मरियम-वेबस्टर डिक्शनरी में 'Google' शब्द का अर्थ वर्ल्ड वाइड वेब पर कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए सर्च करना बताया गया है।
- Happy Birthday: 25 साल का हुआ Google, गूगल के ये पांच टिप्स आपको बना देंगे सुपर स्मार्ट
- 5G Phone: भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, दो साल की वारंटी भी मिलेगी, जानें फीचर्स
- सबसे सस्ता कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले वाला फोन, मिलेगा 32MP सेल्फी कैमरा
- Bombay HC: दिशानिर्देशों के अभाव में सरकार को अनियंत्रित शक्ति देते हैं नए आईटी नियम, कोर्ट ने उठाए सवाल