5G Phone: भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, दो साल की वारंटी भी मिलेगी, जानें फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 26 Sep 2023 08:29 PM IST
सार

इस फोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
India most cheap 5G smartphone launched with 2 year warranty know specifications
most affordable 5G smartphone - फोटो : itel

    विस्तार

    आईटेल ने मंगलवार को भारत के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन Itel P55 5G को लॉन्च कर दिया है। फोन को 10 हजार रुपये से भी कम कीमत में पेश किया गया है। Itel P55 5G के साथ Itel S23+ को भी पेश किया गया है। Itel P55 5G में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। चलिए जानते हैं फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    Itel P55 5G की स्पेसिफिकेशन

    Itel P55 में 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90 Hz का रिफ्रेश रेट पैनल और 1600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित ItelOS मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है।

    विज्ञापन

    कैमरा सपोर्ट की बात करें तो इसके साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा एआई सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें