इंटरनेट स्वतंत्रता के मामले में सबसे खराब देशों में शामिल है पाकिस्तान, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 08 Nov 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
Freedom Report 2019 Revails Pakistan In Worst 10 Countries For Internet Freedom
Internet speed - फोटो : Flickr

    लंबे समय से पाकिस्तान कश्मीर में इंटरनेट के मामले को लेकर भारत की आलोचना करता आया है। साथ ही पाकिस्तान ने भारत में पर मानवाधिकारों को लेकर आरोप भी मढ़े हैं। फ्रीडम हाउस ने बीते मंगलवार को फ्रीडम ऑन द नेट (एफओटीएन) नाम की रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें जून 2018 से मई 2019 के बीच सभी देशों के इंटरनेट स्वतंत्रता के आंकड़े दिए गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान पिछले नौ वर्षों से इंटरनेट इस्तेमाल के मामले में बहुत पीछे है।

    पाकिस्तान को मिला इतना स्कोर

    रिपोर्ट के मुताबिक रिसर्च कंपनी ने पाकिस्तान को 100 में से 26वां स्थान दिया है। वहीं, बीते वर्ष यह देश एक स्थान नीचे गिर गया है। पाकिस्तान को इंटरनेट में परेशानी आने वालों के मामले में 25 में से 5 अंक दिए हैं। साथ ही सर्च कैटेगरी में 35 में से 14 अंक प्राप्त हुए हैं। दूसरी तरफ नियमों के उल्लघंन के मामले में 40 में सिर्फ चार अंक दिए गए हैं।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें : Vivo S5 डायमंड शेप कैमरा सेटअप के साथ इस दिन होगा लॉन्च, मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

    पाकिस्तान खराब देशों में है शामिल

    इसके अलावा पाकिस्तान ग्लोबल लेवल पर इंटरनेट और मीडिया की स्वतंत्रता के विषय में भी दस सबसे खराब देशों में से एक है। इस मामले में पहले स्थान पर वियतनाम और दूसरे पर चीन है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पाकिस्तान ने सूचनात्मक रणनीति के जरिए चुनावों में हस्तक्षेप किया है, जिसमें पक्षपात, टिकटों के बंटवारे, गलत जानकारी फैलाने जैसे काम शामिल हैं। इसके साथ ही न्यूज साइट और वेब पोर्टल के जरिए भी चुनावों को प्रभावित किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें