Vivo S5 डायमंड शेप कैमरा सेटअप के साथ इस दिन होगा लॉन्च, मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 08 Nov 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
Vivo S5 Will Launch On 14 November With Diamond Shape Camera Know Price And Specifications
Vivo S5 - फोटो : AndroidSaint

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो जल्द ही डायमंड शेप कैमरा सेटअप के साथ एस5 (Vivo S5) स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। इसके पहले कंपनी ने वीवो एस5 से जुड़े कई टीजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किए थे, जिनमें संभावित कीमत और फीचर्स की जानकारी मिली थी।

    हाल ही में एक और टीजर पेश किया गया है, जिससे लॉन्चिंग तारीख का खुलासा हुआ है। इस टीजर के मुताबिक, वीवो इस फोन को 14 नवंबर के दिन मार्केट में उतारेगा। लीक रिपोर्ट की मानें तो कंपनी वीवो एस5 में डायमंड शेप कैमरा सेटअप देगी। साथ ही यह फोन ग्रेडिएंट फिनिश बैक पैनल के साथ उपलब्ध हो सकता है। तो आइए जानते है वीवो एस5 की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन...

    विज्ञापन

    सूत्रों की मानें तो कंपनी इस फोन को प्रीमियम सेगमेंट में रखेगी। वहीं, फोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च इवेंट के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में फुल स्क्रीन वाला डिस्प्ले देगी। साथ ही ग्राहकों को फ्रंट में पंच होल कैमरा भी मिलेगा। इसके अलावा सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। लीक तस्वीरों में फोन का लुक बहुत आकर्षक दिख रहा है। ग्रेडिएंट फिनिश ने भी वीवो एस5 के लुक में चार चांद लगाएं हैं। इसके अलावा बैक फोन में ब्लू शेड के साथ कोनों में पिंक कलर दिया जाएगा।

    कंपनी ने इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दे सकती है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। साथ ही यूजर्स 32 मेगापिक्सल के कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। उम्मीद लगाई जा रही है कि फोन में आठ जीबी रैम के साथ 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें