Satellite Internet: Starlink सैटेलाइट की इंटरनेट स्पीड और औसत वाई-फाई स्पीड में कितना अंतर है?
SpaceX को पहले भारत में Starlink सेवा बेचने के लिए नियामक प्राधिकरणों से आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करनी होंगी। वैसे आइए समझने की कोशिश करते हैं कि Starlink सैटेलाइट इंटरनेट की स्पीड कितनी होगी और यह रेगुलर वाई-फाई के मुकाबले कितना अलग होगा?

विस्तार
एयरटेल और रिलायंस जियो ने SpaceX के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है, जिससे Starlink ब्रॉडबैंड सेवा भारत में लॉन्च होने का रास्ता साफ हो गया है। इस साझेदारी के तहत एलन मस्क की कंपनी SpaceX के लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट्स के नेटवर्क का इस्तेमाल करके दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवा प्रदान करेगी। जल्द ही Starlink का हार्डवेयर रिलायंस जियो और एयरटेल के स्टोर्स में उपलब्ध होगा।
यह काफी हद तक डीटीएच की छतरी की तरह होगा जिसके जरिए लोगों को इंटरनेट की सेवा मिलेगी, हालांकि SpaceX को पहले भारत में Starlink सेवा बेचने के लिए नियामक प्राधिकरणों से आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करनी होंगी। वैसे आइए समझने की कोशिश करते हैं कि Starlink सैटेलाइट इंटरनेट की स्पीड कितनी होगी और यह रेगुलर वाई-फाई के मुकाबले कितना अलग होगा?
स्टारलिंक की इंटरनेट स्पीड

स्पेसएक्स का स्टारलिंक, एक सैटेलाइट-बेस्ड इंटरनेट सेवा है, जो दूर-दराज के क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराने के लिए लो-अर्थ ऑर्बिट में तैनात सैटेलाइट्स का उपयोग करती है। स्टारलिंक की इंटरनेट स्पीड विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है, जैसे कि स्थान, मौसम, और नेटवर्क ट्रैफिक, हालांकि औसतन इसकी स्पीड निम्नलिखित होती है।
Starlink की स्पीड
- डाउनलोड स्पीड: 50 Mbps से 250 Mbps तक
- अपलोड स्पीड: 10 Mbps से 40 Mbps तक
- लेटेंसी (Latency): 20ms से 50ms के बीच
- कुछ प्रीमियम योजनाओं में 500 Mbps या उससे अधिक की स्पीड भी उपलब्ध कराई जाती है।
- Apple: एपल ने बंद किए कई पुराने मैकबुक और आईपैड, देखें पूरी लिस्ट
- Satellite Internet: Jio-Airtel स्टारलिंक के साथ देंगे सैटेलाइट इंटरनेट, जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
- Jio SpaceX Deal: एयरटेल के बाद जियो-स्पेसएक्स में समझौता, भारत में स्टारलिंक हाई-स्पीड इंटरनेट लाने की तैयारी
- Grok AI: एआई इस्तेमाल करना हुआ और भी आसान, अब X पर रिप्लाई में भी काम करेगा ग्रोक