Ericsson sues Apple: एरिक्सन ने एपल पर दर्ज कराया केस, कहा- बिना लाइसेंस हासिल किए ही आईफोन में इस्तेमाल हो रही 5जी तकनीक

कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोमकीर्तिवर्धन मिश्र
Tue, 18 Jan 2022 10:01 PM IST
सार

दोनों ने इससे पहले 2015 में हुए सात साल के टेलीकॉम पेटेंट समझौते को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत शुरू की थी। लेकिन लाइसेंसिंग को लेकर एरिक्सन और एपल में बात नहीं बन पाई।

विज्ञापन
Ericsson sues Apple again over 5G patent licensing says technology used in Iphones without licensing news and updates
एपल को कोर्ट ले जा रही स्वीडन की कंपनी एरिक्सन। - फोटो : Social Media

    विस्तार

    स्वीडन की संचार उपकरण निर्माता कंपनी एरिक्सन ने अमेरिका की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी एपल पर पेटेंट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए केस दायर करवाया है। एरिक्सन का आरोप है कि एपल ने रॉयल्टी का पेमेंट किए बिना ही अपने आईफोन में उसकी 5जी वायरलैस तकनीक का इस्तेमाल जारी रखा है।

    गौरतलब है कि दोनों कंपनियां पहले ही एक-दूसरे के खिलाफ अमेरिकी अदालत में केस कर चुकी हैं। दोनों ने इससे पहले 2015 में हुए सात साल के टेलीकॉम पेटेंट समझौते को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत शुरू की थी। लेकिन लाइसेंसिंग को लेकर एरिक्सन और एपल में बात नहीं बन पाई, जिसके चलते दोनों कंपनियां एक-दूसरे को कोर्ट ले गई हैं।

    विज्ञापन

    एरिक्सन ने इससे पहले अक्तूबर में एपल पर केस दर्ज कराया था। कंपनी का कहना था कि एपल ने गलत तरह से उसकी रॉयल्टी को कम कर दिया। वहीं, एपल ने दिसंबर में एरिक्सन के खिलाफ वाद दायर कराया और आरोप लगाया कि स्वीडन की कंपनी पेटेंट को रीन्यू कराने के लिए जबरदस्ती कर रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एरिक्सन के प्रवक्ता ने एपल पर दायर इस नए केस को लेकर कहा, "हमारी 5जी वायरलैस तकनीक के इस्तेमाल को लेकर एपल के साथ हुए समझौते की समयसीमा खत्म हो चुकी है और दोनों ही कंपनियां लाइसेंस को लेकर फिर से समझौता नहीं कर सकी हैं। इसलिए एपल का हमारी तकनीक इस्तेमाल करना गैरकानूनी है और वह फिलहाल हमारी तकनीक बिना लाइसेंस के इस्तेमाल कर रहा है।" एरिक्सन के इन आरोपों पर एपल की तरफ से फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें