Airtel: 5G आने से बदल जाएंगी दैनिक जीवन से जुड़ीं ये पांच चीजें, बचेगा समय और होगा तकनीकी विकास
इस साल की शुरुआत में ही 5G आने के घोषणा होते ही इसमें सबकी दिलचस्पी बढ़ गई। देश के बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने 5जी लाने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इनमें सबसे पहले एयरटेल देश के कई हिस्सों में एयरटेल 5G का सफल परीक्षण करने में कामयाब हुआ है।

विस्तार
इस साल की शुरुआत में ही 5G आने के घोषणा होते ही इसमें सबकी दिलचस्पी बढ़ गई। देश के बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने 5जी लाने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इनमें सबसे पहले एयरटेल देश के कई हिस्सों में एयरटेल 5G का सफल परीक्षण करने में कामयाब हुआ है। एयरटेल ने हाल ही में नोकिया के साथ मिलकर कोलकता के बाहरी इलाकों में देश के पहले 5G का 700 MHz स्पेक्ट्रम बैंड पर सफल परीक्षण किया। हैदराबाद में किए गए एक परीक्षण में एयरटेल ने 1800 MHz बैंड में 4G स्पेक्ट्रम पर 5जी सेवाओं का लाइव टेलीकास्ट किया, जिसमें पाया गया कि एक जीबी फाइल को 30 सेकंड से भी कम समय में डाउनलोड किया जा सकता है। भारत के ग्रामीण इलाकों में भी 5जी का परीक्षण किया गया, जिसमें शानदार नतीजे पाए गए। 5जी के आने से हमारी जिंदगी से जुड़े कई क्षेत्रों में बड़े बदलाव आने की संभावना है। आइए 5जी के कारण हो सकने वाले ऐसे पांच बड़े बदलावों पर नजर डालते हैं।
1. व्यापार और उद्योग में तेज विकास
एयरटेल ने 5G के माध्यम से व्यापार और उद्योग को बेहतर बनाने के लिए बड़ी पहल की है। इसके तहत एयरटेल विश्व की बहुत सारी प्रौद्योगिकी संचालित और निर्माण करने वाली कंपनियों के साथ जुड़कर काम कर रहा है। यह अनोखी पहल असीमित संभावनाओं के लिए रास्ता खोलते हुए बेहतर डिजिटल समाधानों के साथ लोगों का जीवन समृद्ध बनाने और कंपनियों की उत्पादकता बढ़ाने में मदद करने में सक्षम है। एयरटेल अन्य बड़ी टेक कंपनियों जैसे इंटेल, क्वालकॉम, सिस्को, एक्सेंचर, और एरिक्सन आदि के साथ भी साझेदारी कर रहा है। यह साझेदारी भारत को एक हाईपरकनेक्टेड दुनिया की ओर बढ़ाने में सहायक होगी।

बदलते समय में वर्क फ्रॉम होम नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा बन चुका है। 5G इस हाइब्रिड कार्यप्रणाली को अधिक बेहतर व दक्ष बनाएगा। 5जी के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बेहतर प्रयोग संभव होगा और कई सामान्य दैनिक कार्यों को स्वचालित किया जा सकेगा। इससे लोग महत्वपूर्ण कार्यों में पूरी तरह से अपना ध्यान लगा पाएंगे और उनकी उत्पादकता में सुधार होगा। 5जी की तेज बैंडविथ के कारण वर्चुअल रियलिटी और तीव्रता का संयुक्त प्रभाव नजर आएगा। साथ ही, कर्मचारी भौतिक सीमाओं को पार करते हुए वैश्विक टीमों के साथ भी कंधे से कंधा मिलाकर काम करने में सक्षम होंगे। थ्रीडी प्रेजेंटेशन और रियल-टाइम प्रतिक्रियाओं से कार्य उत्पादकता में जबरदस्त सुधार आएगा।