एक दशक तक सीईओ रहे एरिक श्मिट छोड़ेंगे गूगल का निदेशक मंडल

प्रदीप पांडे
भाषा, नई दिल्लीप्रदीप पांडे
Wed, 01 May 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
Eric Schmidt leaves Google board after 10 years
Eric Schmidt - फोटो : Fortune

    गूगल कंपनी के करीब एक दशक तक प्रमुख रहे एरिक श्मिट इस साल जुन में निदेशक मंडल से अलग हो जाएंगे। गूगल का स्वामित्व रखने वाली कंपनी अल्फाबेट ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। श्मिट पिछले साल की शुरुआत में अल्फाबेट के निदेशक मंडल के चेयरमैन पद से पहले ही हट चुके हैं। वह तब से निदेशक मंडल के सदस्य मात्र हैं। कंपनी ने कहा कि इस साल जून में कार्यकाल समाप्त होने के बाद श्मिट का पुन: चयन नहीं होगा लेकिन वह तकनीकी मामलों पर सलाह देते रहेंगे।

    निदेशक मंडल के चेयरमैन जॉन हेनेसी ने एक बयान में कहा, ‘‘एरिक ने गूगल और अल्फाबेट में एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), चेयरमैन और निदेशक मंडल के सदस्य के रूप में शानदार योगदान दिया है। हम कई साल के उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के लिये आभारी हैं।’’

    विज्ञापन

    श्मिट मार्च 2001 में गूगल से जुड़े थे और कुछ ही महीने में उन्हें गूगल का सीईओ बना दिया गया था। वह मार्च 2011 तक सीईओ के पद पर बने रहे। श्मिट को गूगल के सह संस्थापकों लैरी पेज और सर्गेइ ब्रिन के साथ कंपनी की शक्ति के तीन केंद्रों में से एक माना जाता रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें