46 फर्जी चाइनीज ऐप को Google ने प्ले-स्टोर से हटाया, लोगों के फोन में कर रहे थे ताकझांक

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 29 Apr 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
Google removed 46 mobile apps from Play Store committing ad-fraud
DO Global - फोटो : BuzzFeed News

    गूगल ने एक बार फिर से अपने एंड्रॉयड यूजर्स की सुरक्षा अभियान के तहत गूगल प्ले-स्टोर से 46 ऐप डिलीट कर दिए हैं। ये सभी ऐप चाइनीज डेवलपर DO Global नाम से प्ले-स्टोर पर पब्लिश हुए थे। इन सभी ऐप्स को 60 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है, हालांकि डीओ ग्लोबल के प्ले-स्टोर पर 100 ऐप्स हैं जिनमें से गूगल ने सुरक्षा कारणों से सिर्फ 46 को ही हटाया है।

    फ्रॉड रिपोर्ट के बाद गूगल ने इन ऐप्स को डिलीट किया

    प्ले-स्टोर
    प्ले-स्टोर

    बजफीड की एक रिपोर्ट के मुताबिक DO Global के ऐप्स को लेकर कई शिकायतें हुईं थीं जिनमें कहा गया था कि ये ऐप्स यूजर्स के साथ फ्रॉड कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये ऐप्स फोन में अपने आप ओपन हो रही थीं। दरअसल इन ऐप को फेक ऐड क्लिकिंग के लिए कोड किया गया है जिसकी मदद से ये ऐप्स बंद होने के बाद भी बैकग्राउंड में चलते रहते हैं।

    विज्ञापन

    गूगल ने सिक्योरिटी कारणों से डिलीट किए ऐप्स

    google search
    google search

    वहीं गूगल ने अंग्रेजी टेक्नोलॉजी वेबसाइट वर्ज को दिए एक बयान में कहा है कि सिक्योरिटी को लेकर कंपनी हर कुछ दिन पर मैलवेयर वाले और संदिग्ध ऐप की जांच करते हैं और गड़बड़ी मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई होती है और ऐसे ऐप्स को प्ले-स्टोर से हटा दिया जाता है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब गूगल ने किसी ऐप को प्ले-स्टोर से हटाया है। इससे पहले omni Cleaner, रैम मास्टर, स्मार्ट कूलर, टोटल क्लिनर और एसाइट फ्रॉम सेल्फी कैमरा जैसे ऐप्स को प्ले-स्टोर से डिलीट किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें