Starlink in India: भारत में स्टारलिंक को लाने की तैयारी कर रहे मस्क, जानें कितनी होगी कीमत और कितनी होगी स्पीड

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 22 Jun 2023 06:56 PM IST
सार

मस्क के लिए भारत में ब्रॉडबैंड सेक्टर में दांव आसान नहीं होने वाला। दरअसल, उनका यह बयान 2021 में भारत में स्टारलिंक को लॉन्च करने के प्रयास के बाद आया है, जिसमें बिना लाइसेंस के बुकिंग लेने के लिए स्थानीय नियामकों की आलोचना हुई थी।

विज्ञापन
Elon Musk High Speed Internet Service Starlink may coming in india know price and speed
Starlink in India - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    टेस्ला और ट्विटर के मालिक एलन मस्क अपने स्टारलिंक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड को भारत में लाने के लिए उत्साहित हैं। मस्क का कहना है कि वह भारत में स्टारलिंक लॉन्च करने के इच्छुक हैं, जो उन दूरदराज के गांवों में "अविश्वसनीय रूप से सहायक" हो सकता है जहां इंटरनेट नहीं है या हाई स्पीड सर्विस की कमी है। बता दें कि मंगलवार को अमेरिका में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बैठक के बाद मस्क ने यह घोषणा की है। चलिए जानते हैं भारत में स्टारलिंक आने के बाद क्या-क्या बदलेगा और इसके क्या फायदे हैं। साथ ही स्टारलिंक की कीमत और स्पीड के बारे में भी जानेंगे।

    स्टारलिंक एक सेटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस है, जिसे SpaceX द्वारा बनाया गया है। स्टारलिंक, हजारों छोटे सेटेलाइट की मदद से हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड करता है। स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस देने के लिए लो अर्थ आर्बिट सेटेलाइट का इस्तेमाल करती है। स्टारलिंक अपने सैटेलाइट लो अर्थ आर्बिट की संख्या भी लगातार बढ़ा रहा है।

    विज्ञापन

    धरती से तकरीबन 500 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौजूद रहने वाला एक सेटेलाइट 90 मिनट में पूरी पृथ्वी का चक्कर लगा लेता है। ऐसे में 2200 सेटेलाइट सिर्फ इंटरनेट देने के लिए न सिर्फ हाई स्पीड बल्कि धरती के प्रत्येक कोने में इसकी सुविधा देने में सक्षम हैं। स्टारलिंक को साल 2019 में शुरू किया गया था और अब यह दुनियाभर के 56 से ज्यादा देशों में सैटेलाइट इंटरनेट एक्सेस कवरेज प्रदान करती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सबसे बड़ा सवाल है कि जियो हाई स्पीड इंटरनेट में बड़ा निवेश कर रहा है, ऐसे में स्टारलिंक की भारत में एंट्री से क्या फायदा होगा। गौरतलब है कि स्टारलिंक के भारत आने से देश में हाई स्पीड इंटरनेट में काफी इजाफा हो सकता है। कंपनी वर्तमान में 300Mbps की स्पीड का दावा करती है। हालांकि, सभी जगह इतनी स्पीड नहीं है, लेकिन भारत में स्टारलिंक की एंट्री से देश के इंटरनेट इकोसिस्टम में बड़ा बदलाव देखने मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें