Elon Musk: ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले शख्स बने एलन मस्क, बराक ओबामा को छोड़ा पीछे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 01 Apr 2023 12:38 PM IST
सार

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अब दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले शख्स भी हो गए हैं। 51 वर्षीय एलन मस्क ने फॉलोअर्स के मामले में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Elon Musk becomes the most followed person on Twitter leaving behind Barack Obama
Elon Musk Twitter - फोटो : Twitter

    विस्तार

    ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले शख्स बन गए हैं। 193 बिलियन डॉलर से अधिक संपत्ति के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अब दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले शख्स भी हो गए हैं। 51 वर्षीय एलन मस्क ने फॉलोअर्स के मामले में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी पीछे छोड़ दिया है।

    खबर लिखे जाने तक एलन मस्क के ट्विटर फॉलोअर्स 133,092,775 हो गए हैं। बराक ओबामा के फॉलोअर्स 133,040,842 हैं। एलन मस्क ने पिछले साल जून में 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया था और उसके बाद से उनकी लोकप्रियता हर रोज बढ़ रही है और साथ में फॉलोअर्स भी बढ़ रहे हैं।

    विज्ञापन

    ट्विटर पर फॉलोअर्स के मामले में टॉप- की लिस्ट में 113.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर पर गायक जस्टिन बीबर, 108.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ गायिका कैटी पेरी चौथे स्थान पर और 108.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ गायिका रिहाना पांचवें स्थान पर हैं। ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने की लिस्ट में फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 108.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ छठे स्थान और गायक टेलर स्विफ्ट 92.5 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सातवें स्थान पर हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस लिस्ट में भारत से एक ही शख्स का नाम शामिल है और हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। 87.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ नरेंद्र मोदी आठवें स्थान पर हैं। गायिका-अभिनेत्री लेडी गागा और कॉमेडियन एलेन डीजेनर्स क्रमशः 84.7 मिलियन फॉलोअर्स और 76.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले स्थानों में नौवें और दसवें स्थान पर हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें