iQoo 11 5G Review: दो महीने इस्तेमाल करने के बाद कैसा रहा हमारा एक्सेपरियंस

प्रदीप पाण्डेय
Sat, 01 Apr 2023 10:16 AM IST
सार

iQoo 11 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। iQOO 11 5G के 8GB + 256GB वेरियंट की कीमत 59,999 रुपये और 16GB + 256GB वेरियंट की कीमत 64,999 रुपये है। iQOO 11 5G को हमने लंबे समय तक इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
iQoo 11 5G Review in Hindi price in India and camera sample
iQoo 11 5G Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    iQoo 11 5G भारत का 2023 में लॉन्च होने वाला पहला सबसे महंगा स्मार्टफोन है। iQoo 11 5G में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा iQoo के इस फोन में 6.78 इंच की 2K E6 एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। iQoo 11 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। iQOO 11 5G के 8GB + 256GB वेरियंट की कीमत 59,999 रुपये और 16GB + 256GB वेरियंट की कीमत 64,999 रुपये है। iQOO 11 5G को हमने लंबे समय तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं....

    iQoo 11 5G Review: डिजाइन

    iQoo 11 5G Review
    iQoo 11 5G Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    iQoo 11 5G की डिजाइन मार्केट से कुछ अलहदा नहीं है। iQoo 11 5G की डिजाइन फैमिलियर है। आईकू के ही कई सारे फोन इसी लुक के साथ आते हैं। बैक पैनल पर रियर कैमरा का पैनल एरिया काफी ज्यादा है। नीचे की ओर ब्रांडिंग है। iQoo 11 5G मैटे फिनिश के साथ आता है। बैक पैनल पर प्रीमियम कोटिंग है। ऐसे में ग्रिपिंग अच्छी बनती है, हालांकि बॉक्स में कंपनी ने सिलिकॉन कवर भी दिया है। फोन को अल्फा और लिजेंड वेरियंट में खरीदा जा सकता है। रिव्यू के लिए हमारे पास अल्फा वेरियंट था।

    विज्ञापन
    iQoo 11 5G Review: दो महीने इस्तेमाल करने के बाद कैसा रहा हमारा एक्सेपरियंस

    अल्फा वेरियंट डार्क ग्रे मैटे फिनिश के साथ आता है, वहीं लिजेंड वेरियंट व्हाइट फिनिश और रेसिंग स्ट्रिप्स के साथ आता है। फोन के फ्रंट में गोरिल्ला ग्लास विक्टक का सपोर्ट है। बैक पैनल पर भी AG ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    iQoo 11 5G Review: दो महीने इस्तेमाल करने के बाद कैसा रहा हमारा एक्सेपरियंस

    फोन में 4,013mm² वेपर चैंबर होने के बाद भी यह स्लिम और हैंडी है। फोन में हेडफोन जैक नहीं है, लेकिन स्टीरियो स्पीकर मिलता है। इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसकी स्पीड अच्छी है। ओवरऑल iQoo 11 5G की डिजाइन प्रीमियम और लुक स्टाइलिश है।

    iQoo 11 5G Review: डिस्प्ले

    iQoo 11 5G Review
    iQoo 11 5G Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    iQOO 11 5G में 6.78 इंच की E6 एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है, जिसमें रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज और रिजॉल्यूशन 2K है। डिस्प्ले के साथ LTPO 4.0, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, HDR10+, 1.07 बिलियन कलर्स, DCI-P3 कलर गैमोट, 1800 निट्स तक ब्राइटनेस और 1440Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट मिलता है। HDR या किसी भी कंटेंट को देखने का इस पर फोन पर अलग ही मजा है। धूप में डिस्प्ल के साथ कोई परेशानी नहीं होती है। यदि आप Netflix इस्तेमाल करते हैं और आपको एचडीआर10 कंटेंट का असली मजा इसी फोन पर मिलेगा, हालांकि डॉल्बी विजन नहीं मिलने का कई यूजर्स को दुःख है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें