DoT New Rule: अब प्रीपेड से पोस्टपेड में जाना हुआ बहुत ही आसान, 90 दिन नहीं करना होगा इंतजार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 13 Jun 2025 03:45 PM IST
सार

अब यह काम आप सिर्फ एक मैसेज से कर सकते हैं। दूरसंचार विभाग (DoT) ने एक बड़ा और राहत देने वाला फैसला लिया है। अब जियो, एयरटेल, बीएसएनएल और वी (Vi) जैसे नेटवर्क के उपयोगकर्ताओं के लिए प्रीपेड से पोस्टपेड और पोस्टपेड से प्रीपेड प्लान में स्विच करना पहले से कहीं आसान हो गया है।

विज्ञापन
DoT new rule Switching between prepaid and postpaid mobile numbers gets easier
mobile - फोटो : adobe stock

    विस्तार

    यदि आपको भी प्रीपेड से पोस्टपेड में जाने की प्रक्रिया से दिक्कत थी तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब यह काम आप सिर्फ एक मैसेज से कर सकते हैं और वह भी बहुत ही कम समय में। दूरसंचार विभाग (DoT) ने एक बड़ा और राहत देने वाला फैसला लिया है। अब जियो, एयरटेल, बीएसएनएल और वी (Vi) जैसे नेटवर्क के उपयोगकर्ताओं के लिए प्रीपेड से पोस्टपेड और पोस्टपेड से प्रीपेड प्लान में स्विच करना पहले से कहीं आसान हो गया है। पहले जहां यूजर्स को ऐसा करने के लिए 90 दिन तक इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब यह समयसीमा सिर्फ 30 दिन कर दी गई है।

    DoT ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल के माध्यम से यह घोषणा की कि अब मोबाइल उपभोक्ता सिर्फ 30 दिनों के अंदर ही अपने नंबर को प्रीपेड से पोस्टपेड या इसके उलट में बदल सकते हैं। यह प्रक्रिया OTP-आधारित KYC वेरिफिकेशन के माध्यम से पूरी की जा सकती है। इसके लिए यूजर्स को अपने टेलीकॉम ऑपरेटर के अधिकृत आउटलेट पर जाकर OTP के जरिए पहचान सत्यापन (KYC) करना होगा।

    विज्ञापन

    यह नया फैसला 21 सितंबर 2021 को जारी आदेश में संशोधन के रूप में आया है, जिसमें पहले 90 दिन की वेटिंग पीरियड अनिवार्य थी। अब इस बदलाव से करोड़ों उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा जो नेटवर्क सर्विस से असंतुष्ट होने पर जल्दी बदलाव कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें