Dominos Pizza पर साइबर अटैक, डार्क वेब पर बिक्री के लिए उपलब्ध है 13TB डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 19 Apr 2021 05:24 PM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक Domino के 18 करोड़ से अभी अधिक ऑर्डर के डाटा डार्क वेब पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
dominos india website hacked 13TB Data leaked including of internal files
डोमिनोज पिज्जा - फोटो : Dominos

    विस्तार

    पिज्जा चेन ब्रांड Domino इंडिया पर साइबर अटैक की खबर है। इस अटैक के बाद कई यूजर् के डाटा लीक हुए हैं और इन डाटा को हैकर्स फोरम डार्क वेब पर बेचा दा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक Domino के 18 करोड़ से अभी अधिक ऑर्डर के डाटा डार्क वेब पर मौजूद हैं। यह डाटा लीक इसी महीने की शुरुआत में हुआ था लेकिन ग्राहकों को कोई खबर नहीं दी गई।

    इस डाटा लीक में ग्राहकों के डाटा के साथ-साथ कंपनी के करीब 250 कर्मचारियों की पूरी कुंडली और कंपनी के कुछ फाइल भी लीक हुए हैं जिनकी साइज करीब 13TB है, हालांकि Domino ने अभी तक इस मामले पर कुछ नहीं कहा है।

    विज्ञापन

    साइबर सिक्योरिटी फर्म Hudson Rock को चलाने वाले Alon Gal ने ट्वीट करके इस डाटा लीक के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने दावा किया है कि हैकर्स इस डाटा को करीब 4.25 करोड़ रुपये में बेच रहे हैं। इस डाटा लीक में 10 लाख क्रेडिट कार्ड की जानकारी और 18 करोड़ ऑर्डर की पूरी डीटेल है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    डाटा लीक में ग्राहकों के क्रेडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी के साथ-साथ मोबाइल नंबर, नाम, ई-मेल आईडी, एड्रेस और पेमेंट डीटेल जैसी सभी तरह की जानकारियां शामिल हैं। कंपनी के खुद के 2015 से लेकर 2021 तक की फाइल चोरी हुई हैं।

    डार्क वेब पर पोस्ट हुए एक मैसेज के मुताबिक हैकर्स इन डाटा के जरिए एक सर्च पोर्टल बनाना चाहते हैं जहां पर लोग लीक डाटा को लेकर सर्च कर सकेंगे। बता दें कि Domino इंडिया को Jubilant Foodworks ऑपरेट करती है जिसके पास Domino Pizza की फ्रेंचाइजी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें