Coronavirus: Google ने बनाया खास डूडल, लॉकडाउन के दौरान घर बैठे खेल सकेंगे क्रिकेट गेम
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। इसके चलते सभी लोग अपने घरों में बंद हैं और ऐसे में उन्हें बोरियत महसूस हो रही है। इस बोरियत को खत्म करने के लिए गूगल ने आज डूडल के जरिए पुराने लोकप्रिय क्रिकेट गेम को दोबारा लॉन्च किया है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस क्रिकेट गेम को पहली बार 2017 में पेश किया था और उस दौरान इसे लोगों ने बहुत पसंद भी किया था।
2017 में गूगल का खास क्रिकेट गेम हुआ था लॉन्च
गूगल ने 2017 में आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी को ध्यान में रखकर इस गेम को लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने एक बार फिर से इस डूडल में क्रिकेट गेम को दर्शाया है। लोग इस गेम के जरिए बिना घर से बाहर निकले ही क्रिकेट का मजा ले सकते हैं। साथ ही इससे उनकी बोरियत भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सावधान: इन 28 पोपुलर एंटीवायरस में मिला Symlink सिक्योरिटी बग
ऐसे खेलें क्रिकेट गेम
- अगर आप भी गूगल के क्रिकेट गेम को खेलना चाहते है, तो आपको सबसे पहले गूगल के डूडल पर जाकर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
- यहां आपको क्रिकेट गेम दिखाई देगा, जिसपर आपको दोबारा क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक और पेज ओपन होगा और यहां आपको प्लेयर्स और दर्शक नजर आएंगे।
- इस गेम आप सिर्फ बेटिंग ही कर पाएंगे और इसमें आपको एक बार में ज्यादा-से-ज्यादा रन बनाने होंगे।
और पढ़ें...
- Tata Sky का शानदार ऑफर, यूजर्स 2 महीने तक मुफ्त में देख सकेंगे टीवी
- सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की लॉकडाउन में फ्री कॉलिंग और डाटा की मांग वाली याचिका, याचिकाकर्ता को लगाई फटकार
- सावधान: इन 28 पोपुलर एंटीवायरस में मिला Symlink सिक्योरिटी बग
- सैमसंग और गूगल मुफ्त में रिपेयर करेंगे 'कोरोना वॉरिअर्स' के स्मार्टफोन