Airtel का बड़ा एलान, 8 करोड़ ग्राहकों को मिलेगा 10 रुपये का टॉकटाइम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Mon, 30 Mar 2020 09:09 PM IST
सार
विज्ञापन
Corona lockdown: Airtel and BSNL offers Rs 10 free talktime and extended validity of users
Airtel covid 19 offers - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन की स्थिति में भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए फ्री में 10 रुपये का टॉकटाइम देने का एलान किया है। इसके अलावा कंपनी ने अपने ग्राहकों के नंबर्स की वैलिडिटी को 17 अप्रैल तक बढ़ा दी है। एयरटेल की इन दोनों सुविधाओं का लाभ कंपनी के 8 करोड़ ग्राहकों को होगा। कंपनी के इस एलान के बाद 17 अप्रैल तक ग्राहकों को फ्री इनकमिंग मिलेगी। ऐसे में उन्हें वैलिडिटी रिचार्ज नहीं कराना पड़ेगा।

    एयरटेल ने यह सुविधा अपने उन 8 करोड़ ग्राहकों को दी है जो बहुत ही कम रिचार्ज कराते हैं या फिर अक्सर वैलिडिटी रिचार्ज कराते हैं। कोरोना वायरस के लॉकडाउन की स्थिति में कम आय वाले एयरटेल के ग्राहकों को इसका फायदा मिलेगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Vodafone का शानदार प्लान, सिर्फ 95 रुपये में मिलेगी एक महीने से ज्यादा की वैलिडिटी

    कंपनी ने कहा है कि इस ऑफर की शुरुआत हो गई है और धीरे-धीरे सभी 8 करोड़ ग्राहकों के अकाउंट में 10 रुपये का बैलेंस क्रेडिट किया जा रहा है, ताकि मुसीबत की इस घड़ी में लोग अपने परिवार के सदस्यों से बात कर सकें और उनसे फोन पर जुड़े रहें। अगले 48 घंटों में लोगों के अकाउंट में 10 रुपये का बैलेंस आ जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बीएसएनएल ने भी किया 10 रुपये के टॉकटाइम का एलान

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भी अपने ग्राहकों को 10 रुपये का टॉकटाइम देने का एलान किया है। कंपनी ने कहा है लॉकडाउन की स्थिति में जिन ग्राहकों का बैलेंस शून्य होगा उन्हें 10 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने यह भी कहा है कि जिन यूजर्स की वैलिडिटी 22 मार्च तक खत्म हो रही थी उनकी वैलिडिटी 20 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें