चीन ने गूगल के बाद माइक्रोसॉफ्ट Bing को भी किया ब्लॉक

प्रदीप पांडे
भाषा, नई दिल्लीप्रदीप पांडे
Thu, 24 Jan 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
China blocked Microsoft Bing after banned on Google and facebook
microsoft bing

    माइक्रोसॉफ्ट का सर्च इंजन बिंग बृहस्पतिवार को चीन में नहीं खुला। सोशल मीडिया उपयोक्ताओं को डर है कि कहीं यह नयी विदेशी वेबसाइट ना हो जिस पर चीन के सेंसर ने प्रतिबंध लगा दिया हो। बुधवार से चीन में बिंग सर्च इंजन के यूआरएल ‘सीएन डॉट बिंग डॉट कॉम’ को खोलने पर गलत पता (एरर) का संदेश दिख रहा है।

    माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘हम पुष्टि करते हैं कि मौजूदा समय में बिंग को चीन में नहीं खोला जा सकता है। हम आगे की कार्रवाई में लगे हुए हैं।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी इस मामले की जांच कर रही है।

    विज्ञापन

    चीन की साम्यवादी व्यवस्था में ऑनलाइन सेंसरशिप भी लगायी जाती है। इसे प्रौद्योगिकी जगत में ‘ग्रेट फायरवाल’ के तौर पर जाना जाता है। इसने फेसबुक, ट्विटर समेत कई अन्य विदेशी मीडिया संस्थानों की साइट को प्रतिबंधित कर रखा है। हालांकि बिंग के मामले में अभी स्पष्ट नहीं है कि यह चीन में प्रतिबंधित वेबसाइट की सूची में शामिल हो गई है या कोई और तकनीकी खामी की वजह से यह नहीं चल पा रही है। चीन ने अभी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि चीन में पहले से ही गूगल, फेसबुक और यूट्यूब जैसी साइट्स पर बैन लगा हुआ है। यहां तक कि चीन के लोग माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर भी इस्तेमाल नहीं कर सकते। चीन में सर्च इंजन के लिए लोग बायडू (Baidu) और सोशल मीडिया साइट्स के तौर पर वीबो (Weibo) का इस्तेमाल करते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें