ChatGPT के खतरे: फ्रांस की यूनिवर्सिटी ने किया बैन, कहा- ऑनलाइन फ्रॉड और नकल में हो सकता है इजाफा
फ्रांस के शीर्ष विश्वविद्यालयों में से एक Science Po ने चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। यूनिवर्सिटी के मुताबिक ChatGPT की मदद से ऑनलाइन फ्रॉड में इजाफा हो सकता है और ऑरिजनल कॉन्टेंट की चोरी हो सकती है।

विस्तार
चैट जीपीटी (ChatGPT) को लेकर दुनियाभर में तमाम तरह की बातें हो रही हैं। ChatGPT को कोई क्रांतिकारी बता रहा है तो कोई इसे अभिशाप बता रहा है। ChatGPT एक आर्टिफिशियल चैटबॉट है जो सेकेंडों में आपको किसी भी तरह के सवालों के जवाब दे सकता है, हालांकि जवाब की सटीकता को लेकर अभी कुछ कहना मुश्किल है, क्योंकि ChatGPT कई बार गलत जवाब भी दे रहा है और कई बार यह भ्रमित भी हो रहा है। ChatGPT को ओपनएआई नाम के एक स्टार्टअप ने तैयार किया है। ChatGPT को गूगल के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया जा रहा है।
फ्रांस की यूनिवर्सिटी ने किया बैन
फ्रांस के शीर्ष विश्वविद्यालयों में से एक Science Po ने चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। यूनिवर्सिटी के मुताबिक ChatGPT की मदद से ऑनलाइन फ्रॉड में इजाफा हो सकता है और ऑरिजनल कॉन्टेंट की चोरी हो सकती है। यूनिवर्सिटी की ओर से कहा गया है कि चैटजीपीटी के इस्तेमाल करने वालों को यूनिवर्सिटी से निकाला भी जा सकता है और यहां तक कि उनकी उच्च शिक्षा पर भी प्रतिबंध लग सकता है।
प्लेगरिज्म (ऑरिजनल कंटेंट में हेराफेरी) को लेकर ChatGPT पर शुरुआत से ही संदेह है और यह चिंता का विषय बना हुआ है। चैटजीपीटी बहुत ही कम समय में किसी भी विषय पर कविता या लेख लिखने में सक्षम है। ChatGPT का सबसे ज्यादा इस्तेमाल इस वक्त कॉलेज के छात्र कर रहे हैं। ChatGPT की मदद से होमवर्क और नोट्स बनाना आसान हो गया है।
न्यूयॉर्क ने पहले ही किया है बैन
ChatGPT को इससे पहले न्यूयॉर्क के कई स्कूलों में बैन किया गया है, जबकि अमेरिकी की कई यूनिवर्सिटी ने होमवर्क देना कम कर दिया है। ChatGPT के कारण कई स्कूल और कॉलेज में ओरल होमवर्क शुरू हो चुका है। ChatGPT को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग हैं। हाल ही में Microsoft ने OpenAI में करीब 8,200 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
- काम की बात: हर रोज 2.5GB हाई-स्पीड डाटा वाले Jio के सभी प्री-पेड प्लान
- Infinix Note 12i की पहली सेल आज, 10 हजार रुपये से कम में मिलेगा बहुत कुछ
- Galaxy S23 series: लॉन्चिंग से पहले कीमत लीक, 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च होगा फोन
- TRAI की रिपोर्ट: एक महीने में जियो और एयरटेल को मिले 25 लाख नए ग्राहक, वोडाफोन को हुआ 18 लाख का नुकसान