BSNL ने फिर से लॉन्च किया यह सस्ता प्लान, मिलेगी 180 दिनों की वैधता, अन्य प्लान भी हुए अपडेट

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से मुकाबले में भारत संचार निगम लिमिटेड BSNL ने एक बार फिर से अपने प्लान अपडेट किए हैं। BSNL ने अपने 96 रुपये वाले प्लान को फिर से लॉन्च किया है। बता दें कि BSNL का 96 रुपये वाला प्लान वसंतम गोल्ड के नाम से जाना जाता है। BSNL ने इस प्लान को दोबारा 90 दिनों के प्रमोशनल ऑफर के तहत जारी किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
BSNL के इस प्लान की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो गई है यानी 5 अक्टूबर या उसके बाद रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को इसका फायदा मिलेगा। बता दें कि यह एक प्री-पेड प्लान है। इस प्लान की वैधता 180 दिनों की है, लेकिन इस प्लान के साथ मिलने वाली सुविधाओं की वैधता 21 दिनों की है। उदाहरण के तौर पर इस प्लान के तहत प्रतिदिन 250 मिनट की कॉलिंग मिलेगी जिसकी वैलिडिटी 21 दिनों की होगी। इस प्लान में 21 दिनों तक रोज 100 SMS भी मिलेंगे। ऐसे में देखें तो यह प्लान कॉलिंग के लिए लंबी वैधता चाहने वाले ग्राहकों के लिए ही है।
96 रुपये वाले प्लान के अलावा कंपनी ने 118 STV को पेश किए हैं। इसमें आपको हर रोज 250 मिनट की कॉलिंग मिलेगी। साथ ही रोज 500एमबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। वहीं 153 रुपये वाले प्लान में भी 118 रुपये वाले प्लान वाली सुविधाएं ही मिलेंगी। ऐसे में यह बात समझ से परे है कि BSNL ने इस प्लान को जारी ही क्यों किया है।
- Galaxy Fold समेत दुनिया के मुड़ने वाले छह स्मार्टफोन, लाखों में है कीमत, मिलेंगे छह कैमरे
- Jio, Airtel और Vodafone के इन प्लान में 60GB डाटा के साथ मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग
- PLAYFIT SW75 Review : महिलाओं के लिए खास है यह स्मार्टवॉच, कम कीमत में मिलेंगे खास फीचर्स
- iPhone 11 vs iPhone XR : कैमरे के मामले में कौन है बेस्ट आईफोन, देखें सैंपल फोटो