BSNL के पोस्टपेड प्लान में मिल रहा 70GB डाटा, जियो से है कड़ा मुकाबला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 04 Jan 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
BSNL Rs 399 Postpaid Plan Offers 70GB Data per Month All you nee to know
BSNL - फोटो : amar ujala

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने पोस्टपेड प्लान को कुछ फायदों के साथ अपडेट किया है। BSNL ने अपने 399 रुपये और 525 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को अपडेट किया है। इनमें से 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को BSNL के घर वापसी प्लान के नाम से जाना जाता है। इस प्लान में कुल 70 जीबी डाटा मिलता है और 210GB डाटा को रोलओवर (बचे हुए डाटा का अगले महीने में इस्तेमाल) की सुविधा मिलती है। BSNL के इस 399 रुपये वाले प्लान का सीधा मुकाबला जियो के 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान से है, हालांकि जियो के प्लान में कई OTT प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन मिलते हैं, लेकिन BSNL के प्लान में इस तरह की कोई सुविधा नहीं मिल रही है।

    BSNL के 399 रुपये और 525 रुपये वाले प्लान के फायदे

    जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि 399 रुपये वाला प्लान कंपनी का घर वापसी पोस्टपेड प्लान है। इसमें एक महीने में कुल 70 जीबी डाटा मिलेगा और 210 जीबी डाटा को रोलओवर करने की सुविधा मिलेगी। इस प्लान के तहत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकेगी। साथ ही रोज 100 SMS भी भेजे जा सकेंगे।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Jio Happy New Year Offer: अब सभी नेटवर्क पर फ्री में करें अनलिमिटेड बातें

    अब 525 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें कुल 85 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान के तहत 255 जीबी डाटा को रोलओवर करने की सुविधा मिलती है। इस प्लान के तहत भी 399 रुपये वाले प्लान की तरह सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकेगी। इसमें भी रोजोना 100 SMS भेजने की सुविधा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जियो के 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान के फायदे

    जियो ने धन धना धन नाम से एक साथ कई पोस्टपेड प्लान पेश किए थे जिनकी शुरुआती कीमत 399 रुपये है। इस प्लान में 75 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसमें 200 जीबी डाटा को रोलओवर किया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें