BSNL का नया प्लान: वर्क फ्रॉम होम वालों के लिए तोहफा, 365 दिनों तक हर रोज 2GB डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 31 Aug 2021 02:27 PM IST
सार

1,498 रुपये वाले प्री-पेड प्लान के अलावा कंपनी ने एक प्रमोशनल ऑफर भी पेश किया है जिसके साथ 90 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिल रही है।

विज्ञापन
BSNL Rs 1498 Prepaid Recharge Plan Launched With 2GB High Speed Daily Data With 365 Days validity
BSNL - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपना एक नया प्री-पेड प्लान पेश किया है जिसकी कीमत 1,498 रुपये है। BSNL के इस प्लान में हर रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है, हालांकि इसमें कॉलिंग और मैसेजिंग की कोई सुविधा नहीं मिलेगी। 1,498 रुपये वाले प्री-पेड प्लान के अलावा कंपनी ने एक प्रमोशनल ऑफर भी पेश किया है जिसके साथ 90 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिल रही है। आइए जानते हैं...

    1,498 को खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें डाटा की जरूरत है। इस प्लान के साथ 365 दिनों तक हर रोज 2 जीबी डाटा मिल रहा है। प्रतिदिन डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 40kbps हो जाएगी। फिलहाल 1,498 रुपये वाला रिचार्ज प्लान चेन्नई सर्किल में देखा गया है, जल्द ही इसे अन्य सर्किल में उपलब्ध कराया जाएगा

    विज्ञापन

    बता दें BSNL ने 1,498 रुपये वाले अपने इस प्लान को पिछले साल पेश किया था। पहले इस प्लान में कुल 91 जीबी डाटा मिलता था जिसकी वैधता 365 दिनों की थी, हालांकि बाद में इस प्लान को कई सर्किल से हटा दिया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    2,399 रुपये वाले प्लान के साथ 90 दिनों की अतिरिक्त वैधता

    बीएसएनएल ने 2,399 रुपये के प्लान के साथ 90 दिनों की अतिरिक्त वैधता देने का एलान किया है। 2,399 रुपये वाला 365 दिनों की वैधता के साथ आता था लेकिन अब इसके साथ 425 दिनों की वैधता मिल रही है। यह प्रमोशनल ऑफर 18 नवंबर 2021 तक ही वैध है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है और हर रोज 100 SMS भी मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें