BSNL 249 रुपये में दे रहा है 28GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 20 Sep 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
BSNL offers 28 GB data At Rs 249
BSNL

    भारत संचार निगम लिमिटेड ने एक बार फिर से अनलिमिटेड फायदे वाला प्लान पेश किया है। BSNL ने 249 रुपये का प्लान लॉन्च किया है जिसके तहत यूजर्स को 28 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा और लोकल-एसटीडी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। डाटा की स्पीड 3जी होगी। वहीं यह ऑफर सिर्फ 25 अक्टूबर तक ही लिया जा सकता है। यह प्लान प्री-पेड यूजर्स के लिए है।

    ये भी पढ़ेंः Panasonic के इस 8,999 रुपये वाले फोन में मिलेगा डुअल कैमरा

    बीएसएनएल के इस प्लान में मिलेगा 90 जीबी डाटा

    BSNL
    BSNL

    बता दें कि इससे पहले कंपनी ने हाल ही में 429 रुपये का प्लान पेश किया है जिसमें आपको 90 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान के तहत किसी भी नेटवर्क पर 90 दिनों तक लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। यह प्लान केरल सर्किल को छोड़कर पूरे देशभर के यूजर्स के लिए है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें