Panasonic के इस 8,999 रुपये वाले फोन में मिलेगा डुअल कैमरा, 4000mAh की बैटरी

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 20 Sep 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
Panasonic Eluga Ray 500 and Eluga Ray 700 Launched in India
Panasonic Eluga Ray 500, Eluga Ray 700

    पैनासोनिक ने भारत में अपने दो नए बजट स्मार्टफोन Eluga Ray 500 और Eluga Ray 700 पेश किए हैं। इनमें से एलुगा रे 500 में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। साथ ही दोनों फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर और एंड्रॉयड नूगट भी मिलेगा। अगली स्लाइड में जानें दोनों फोन की स्पेसिफिकेशन।

    Eluga Ray 700
    Eluga Ray 700

    इन दोनों फोन में सिर्फ एक ही अंतर है और वह है डुअल रियर कैमरा। Eluga Ray 500 में डुअल (13+8) रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Eluga Ray 700 में 13 मेगापिक्सल का रियर और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    Eluga Ray 500
    Eluga Ray 500

    फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो दोनों में डुअल सिम सपोर्ट, Eluga Ray 500 में 5 इंच की HD IPS डिस्प्ले, Eluga Ray 700 में 5.5 इंच की HD IPS डिस्प्ले, वहीं एलुगा रे 500 में 1.25GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MTK6737 प्रोसेसर, जबकि एलुगा रे 700 में MTK6753 का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें