BSNL ने लॉन्ग टर्म प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, रोजाना मिलेगा 3GB डाटा, देगा एयरटेल को टक्कर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 10 Nov 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
BSNL Launched 997 Long Term Prepaid Plan Users Get 3GB Data Daily Know Offer
बीएसएनएल - फोटो : PTI

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम यानी बीएसएनएल ने 997 रुपये वाला लॉन्ग टर्म प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। उपभोक्ताओं को इस रिचार्ज प्लान में डाटा के साथ कॉलिंग की सुविधाएं मिलेगी। वहीं, कंपनी का यह प्लान सभी सर्कल्स में उपलब्ध हैं। सूत्रों की मानें तो बीएसएनएल का लॉन्ग टर्म पैक एयरटेल और जियो के प्लान्स को कड़ी चुनौती देगा। तो आइए जानते हैं बीएसएनएल के इस प्लान में आपको किस तरह की सेवाएं मिलेंगी...

    बीएसएनएल का 997 रुपये वाला प्लान

    bsnl
    bsnl

    बीएसएनएल अपने ग्राहकों को इस प्लान में प्रतिदिन तीन जीबी हाई-स्पीड डाटा देगा। अगर यूजर्स डाटा को समय सीमा से पहले खत्म कर देते हैं, तो स्पीड को 80 केबीपीएस तक कम कर दिया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    लेकिन दिल्ली और मुंबई के उपभोक्ताओं को 250 मिनट प्रति दिन के हिसाब से एफयूपी (FUP) दी गई है। इसके साथ ही यूजर्स को 100 एसएमएस की सुविधा रोजाना मिलेगी। वहीं, इस लॉन्ग टर्म प्लान की वैधता 180 दिनों की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एयरटेल और जियो के प्रीपेड प्लान

    Reliance Jio and Airtel
    Reliance Jio and Airtel

    एयरटेल ने कुछ समय पहले 998 रुपये वाला लॉन्ग टर्म प्लान भारतीय टेलीकॉम बाजार में उतारा था। वहीं, यूजर्स को इस प्लान में 12 जीबी डाटा मिला है। साथ ही उन्हें 300 एसएमएस की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल भी कर सकेंगे। वहीं, इस प्रीपेड पैक की समय सीमा 336 दिनों की है।

    दूसरी तरफ जियो के 999 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 60 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्हें जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉल की सेवा दी गई है, लेकिन अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए छह पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज देना होगा। वहीं, इस प्लान की वैधता 90 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें