नक्सली एक दिन में BSNL नेटवर्क पर करते हैं 400GB डाटा का इस्तेमाल

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 13 Nov 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
BSNL Data usage in naxal areas hits 400 GB a day
NAXAL BSNL DATA USE

    वैसे तो जियो की लॉन्चिंग के बाद से भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। लोग पहले से ज्यादा डाटा यूज भी कर रहे हैं लेकिन अब एक हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है।

    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में डाटा यूज करने के मामले में नक्सली सबसे आगे हैं। वे एक दिन में 400GB तक डाटा यूज कर रहे हैं। साथ ही यह भी पता चला है कि नक्सली डाटा इस्तेमाल के लिए BSNL के नेटवर्क का यूज कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः यह कंपनी सिर्फ 7 रुपये में दे रही है 60 रुपये का टॉकटाइम और 500Mb डाटा

    रिपोर्ट के मुताबिक भारत के 9 नक्सल प्रभावित राज्यों मध्य-प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र-प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, वेस्ट बंगाल, ओडिशा और उत्तर-प्रदेश शामिल हैं के नक्सली प्रतिदिन 400 जीबी डाटा यूज करते हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि नक्सली 2G डाटा का इतना इस्तेमाल करते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः 148 रुपये के रिचार्ज पर 75रु. का कैशबैक, अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग

    बता दें कि सरकार ने बीएसएनएल को इन नौ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाने की मंजूरी जून 2013 में दी थी। इस परियोजना को लागत में बढ़ोत्तरी के कारण मंजूरी के लिए दोबारा मंत्रिमंडल के पास भेजा गया था और अगस्त 2014 में इसे पुन मंजूरी मिली थी। बताते चलें कि बीएसएनएल और विहान नेटवर्क ने साथ मिलकर नक्सल प्रभावित इलाकों में 2,199 मोबाइल टॉवर स्थापित किए हैं जो सोलर एनर्जी से चलते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें