खबरों के बदले टेक कंपनियों से पैसे लेने वाला पहला देश बनेगा ऑस्ट्रेलिया

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, अमर उजाला, कैनबराप्रदीप पाण्डेय
Mon, 15 Feb 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
Australia to become first country in the world where tech giant pay for news
facebook GOOGLE

    ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि देश की मीडिया को खबरों के बदले भुगतान करने के मामले में गूगल और फेसबुक ‘महत्वपूर्ण कारोबारी समझौते’ के करीब पहुंच गए हैं। इस समझौते के बाद ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला ऐसा देश बन जाएगा, जहां ऐसे कानून होंगे जिसके तहत इन कंपनियों को खबरों के बदले भुगतान करना होगा।

    संसद में मंगलवार को इस संबंध में तैयार मसौदा विधेयक पर विचार किया जाना है। पिछले सप्ताह सीनेट की एक समिति ने सिफारिश की थी कि इस प्रस्तावित नियमन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। दरअसल गूगल और फेसबुक ने इस प्रस्ताव के बारे में कहा था कि यह कुछ ऐसा है, जिस पर आगे नहीं बढ़ा जा सकता है।

    विज्ञापन

    इस विधेयक को तैयार करने में भूमिका निभाने वाले मंत्रियों में से एक जोश फ्राइडनबर्ग ने कहा कि सप्ताहांत में फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग, अल्फाबेट इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और इसकी अनुषंगी गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई से इस विषय पर चर्चा हुई थी। वहीं उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया घरानों के कार्यकारी अधिकारियों से भी बातचीत की।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी देश ने इस तरह का कदम नहीं उठाया है। यह एक कठिन प्रक्रिया है, जो यह अब भी जारी है और अब तक की बातचीत काफी फलदायक रही है। उन्होंने बाद में ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प से बातचीत में कहा कि हम समझौते के ‘बेहद करीब’ हैं। हालांकि गूगल और फेसबुक ने इस पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें