परेशानी: DND चालू होने के बाद भी 74 फीसदी लोगों को मिल रहे अनचाहे मैसेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 12 Jul 2021 06:16 PM IST
सार

DND चालू होने के बाद भी यदि आपके पास इस तरह के मैसेज आ रहे हैं तो इसे रोकने का कोई आसान तरीका फिलहाल नहीं है। एक तरीका यह है कि आप एक-एक करके इन मैसेज भेजने वालों के नंबर को ब्लॉक करें।

विज्ञापन
Around 74 percent of the people registered in the regulator Trai Do Not Disturb list still get unwanted SMS
mobile user - फोटो : pixabay

    विस्तार

    आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें रोजाना तमाम कंपनियों के अनचाहे मैसेज मिल रहे होंगे। कई लोग ऐसे भी होंगे जिन्होंने अपने नंबर पर डू नॉट डिस्टर्ब (DND) को चालू किया होगा, लेकिन उसके बाद भी लोगों को तमाम तरह के अनचाहे प्रमोशनल मैसैज और कॉल से जूझना पड़ रहा होगा। आपको जानकार हैरानी होगा कि यदि आपके साथ ऐसा हो रहा है तो आप अकेले नहीं हैं DND चालू करने वाले 74 फीसदी लोगों के पास अनचाहे मैसेज और कॉल आ रहे हैं। इसकी जानकारी एक सर्वे से मिली है।

    ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लोकलसर्कल्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्राई की DND लिस्ट में नाम होने के बावजूद 74 फीसदी लोगों को अनचाहे मैसेज मिल रहे हैं। सर्वे की रिपोर्ट में कहा गया है कि 26 फीसदी लोगों के पास जितने अनचाहे मैसेज जाते हैं उनमें 25 फीसदी मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर के ही होते हैं। लोकलसर्कल्स ने यह सर्वे देश के 324 जिलों के 35,000 लोगों के साथ किया है।

    विज्ञापन

    DND चालू होने के बाद भी यदि आपके पास इस तरह के मैसेज आ रहे हैं तो इसे रोकने का कोई आसान तरीका फिलहाल नहीं है। एक तरीका यह है कि आप एक-एक करके इन मैसेज भेजने वालों के नंबर को ब्लॉक करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सरकार कर रही काम

    इस तरह के अनचाहे कॉल और मैसेज को रोकने के लिए सरकार नया नियम तैयार कर रही है जिसके तहत मोबाइल ग्राहकों को एक सीमित संख्या में ही अनचाहे कॉल और SMS भेजे जा सकेंगे। यदि किसी कंपनी द्वारा इस नियम को तोड़ा जाता है तो मैसेज भेजने वाले पर 1,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें