Apple iOS 16.1: इस दिन जारी होगा एपल का नया अपडेट, मिलेंगे कई सारे शानदार फीचर्स, जानें डिटेल
एपल ने iOS 16.1 की घोषणा के साथ iPadOS 16 को भी रोलआउट करने की घोषणा की। iPhone 8 और iPhone 9 के साथ सभी लेटेस्ट आईफोन यूजर्स को iOS 16.1 का अपडेट मिलेगा।

विस्तार
यदि आप आईफोन यूजर्स हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। एपल ने iOS 16 के लिए नए अपडेट iOS 16.1 को जारी करने की घोषणा कर दी है। कंपनी इस अपडेट को सोमवार 24 अक्तूबर को जारी करने वाली है। बता दें कि iOS 16.1 को फिलहाल बीटा वर्जन के लिए जारी किया गया था।
iOS 16.1 के साथ आईफोन यूजर्स को कॉपी-पेस्ट फंक्शनेलिटी पर ज्यादा डीप कंट्रोल, लाइव एक्टिविटी और चार्जिंग में अपडेशन देखने को मिलेंगे। बता दें कि एपल ने इसी साल जून में अपने वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस में iOS 16 को पेश किया था। जिसके बार आईफोन 14 सीरीज को iOS 16 के साथ लॉन्च किया गया।
ये भी पढ़ें: दिवाली पर जियो का तोहफा, अब आप भी ले सकते हैं Jio 5G का मजा, बस करना होगा ये काम
एपल ने iOS 16.1 की घोषणा के साथ iPadOS 16 को भी रोलआउट करने की घोषणा की। हालांकि, इस बात का अंदाजा पहले से लगाया जा रहा था कि एपल iOS 16.1 और iPadOS 16 को एक साथ पेश कर सकती है। सभी iOS 16 वाले आईफोन यूजर्स को सोमवार को नया अपडेट मिलेगा। साथ ही iPhone 8 और iPhone 9 के साथ सभी लेटेस्ट आईफोन यूजर्स को iOS 16.1 का अपडेट मिलेगा।
iOS 16.1 के फीचर्स
ऑपरेटिंग सिस्टम के नए अपडेट में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस अपडेट के बाद आईफोन यूजर्स एपल वॉच के बिना भी Apple Fitness+ को सब्सक्राइब कर पाएंगे। इसके अलावा नया सॉफ्टवेयर अपडेट iCloud शेयर्ड फोटो लाइब्रेरी के सपोर्ट के साथ आएगा। यानी कि आप अपनी फोटो को पांच अन्य लोगों के साथ साझा करने में सक्षम होंगे, जिनके पास फोटो एड करने, एडिट करने और उन्हें लाइब्रेरी से रिमूव करने का एक्सेस भी होगा।
ये भी पढ़ें: Instagram की बड़ी घोषणा, अब नहीं दिखाई देगा अपशब्द और ट्रोल वाला कंटेंट
वहीं iOS 16.1 के साथ कॉपी-पेस्ट फंक्शनेलिटी पर ज्यादा डीप कंट्रोल मिलेगा। यानी कि आप अन्य एप्स से कंटेंट पेस्ट करना चाहते हैं तो आप एप आपसे हर बार मंजूरी मांगते हैं। अब आप इसे पर्मानेंटली मंजूरी भी दे सकेंगे, या फिर आप इसे अस्वीकार भी कर सकते हैं। साथ ही नए अपडेट में लाइव एक्टिविटी, लाइव ट्रैकिंग फीचर और चार्जिंग में अपडेशन देखने को मिलेंगे।